PM Modi Manipur Visit
PM Modi Manipur Visit : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मणिपुर के दौरे पर जा रहे हैं। मई 2023 में राज्य में फैली नस्लीय हिंसा के बाद यह उनका पहला मणिपुर दौरा है। माना जा रहा है कि यह यात्रा न केवल विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास तक सीमित रहेगी, बल्कि राज्य में स्थायी शांति की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम बेहद खास है क्योंकि वे इंफाल (मैतेयी बहुल इलाका) और चुड़ा चांदपुर (कुकी बहुल क्षेत्र) दोनों जगह जाएंगे। इंफाल में करीब 3,600 करोड़ रुपये की योजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी, जबकि चुड़ा चांदपुर में लगभग 7,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ होगा। इसके अलावा 2,500 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं, मणिपुर इंफोटेक डेवलपमेंट प्रोजेक्ट और नौ स्थानों पर कार्यरत महिलाओं के लिए छात्रावास का भी शिलान्यास किया जाएगा।
ज्ञात हो कि 3 मई 2023 को मणिपुर हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद मैतेयी और कुकी समुदायों के बीच हिंसा भड़क उठी थी। इसके बाद लंबे समय तक सड़कें बंद रहीं और हालात बिगड़े। इस वर्ष फरवरी में केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति शासन लागू किया और धीरे-धीरे बातचीत व विश्वास बहाली की प्रक्रिया आगे बढ़ी। हाल ही में दिल्ली में कुकी संगठनों ने ‘सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशन’ समझौते पर हस्ताक्षर किए और अपने शिविरों को मैतेयी बहुल इलाकों से हटाने पर सहमति दी। वहीं, कुकी-जो संगठन ने भी एनएच-2 समेत सभी बंद मार्ग खोलने का आश्वासन दिया।
प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा न केवल विकास के लिहाज से बल्कि सामाजिक सौहार्द और राजनीतिक दृष्टिकोण से भी अहम माना जा रहा है। विपक्ष लगातार उन पर मणिपुर न जाने का आरोप लगाता रहा है, ऐसे में यह यात्रा सरकार की गंभीरता को दर्शाती है।
मणिपुर (PM Modi Manipur Visit) के बाद प्रधानमंत्री असम, पश्चिम बंगाल और बिहार भी जाएंगे। 13 सितंबर को भारत रत्न भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी में शामिल होंगे और अगले दिन लगभग 18,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।
ये भी पढ़े – ट्रंप-आसिम मुनीर की नजदीकियों पर मोहन भागवत का तंज, बोले-आजकल सांप जैसे दोस्त बन रहे हैं
15 सितंबर को कोलकाता में 16वीं संयुक्त कमांडर कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करेंगे। उसी दिन पूर्णिया पहुंचकर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे और राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की शुरुआत करेंगे।
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…