दुनिया

Russia Earthquake : रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी

Russia Earthquake : रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पूर्वी तट के पास शनिवार को जोरदार भूकंप आया। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेस (GFZ) के अनुसार, इसकी तीव्रता 7.1 रही और झटका समुद्र की सतह से करीब 10 किलोमीटर गहराई में दर्ज किया गया। वहीं, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने इसे कुछ अधिक गंभीर बताया और भूकंप की तीव्रता 7.4 तथा गहराई लगभग 39.5 किलोमीटर मापी। दोनों एजेंसियों के आंकड़ों में अंतर होने के बावजूद इसे शक्तिशाली और गहरा भूकंप माना जा रहा है।

सुनामी का खतरा

भूकंप के तुरंत बाद पैसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर ने संभावित सुनामी का अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी कि प्रभावित क्षेत्र में समुद्र की लहरें खतरनाक स्तर तक ऊंची उठ सकती हैं। इसी बीच, चीन के सुनामी वार्निंग सेंटर ने भी सुबह 10:37 बजे (बीजिंग समयानुसार) बयान जारी किया और बताया कि कामचटका प्रायद्वीप के पूर्वी समुद्री इलाके में आए इस भूकंप की गहराई 15 किलोमीटर रही। केंद्र ने कहा कि स्थानीय स्तर पर सुनामी की स्थिति बन सकती है।

जापान ने अलर्ट नहीं किया जारी

हालांकि कामचटका के दक्षिण-पश्चिम में स्थित जापान ने किसी तरह का सुनामी अलर्ट जारी नहीं किया है। जापानी मौसम विज्ञान एजेंसी के हवाले से प्रसारित जानकारी के मुताबिक, देश में खतरे की कोई तत्काल संभावना नहीं दिखी।

हाल का भूकंपीय इतिहास

गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में जुलाई महीने में 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप (Russia Earthquake ) आया था। उस समय जापान, अमेरिका, हवाई, चिली और कोस्टा रिका सहित कई प्रशांत महासागरीय देशों में सुनामी की आशंका को देखते हुए व्यापक चेतावनियां जारी की गई थीं।

ये भी पढ़े – भारत ने सुशीला कार्की सरकार का किया स्वागत, कहा- नेपाल में शांति-स्थिरता की उम्मीद

अब तक किसी बड़े नुकसान या हताहत की खबर सामने नहीं आई है, लेकिन भूवैज्ञानिकों और आपदा प्रबंधन एजेंसियों ने कहा है कि इस तरह के शक्तिशाली झटके के बाद आफ्टरशॉक्स की आशंका बनी रहती है। प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है और तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Shweta Gupta

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

4 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

34 minutes ago

हरियाणा के बावल इंडस्ट्रियल एरिया में आग का कहर, सेक्टर-3 की दो कंपनियां राख; घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…

58 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago