मनोरंजन

Bigg Boss 19 : शो में नया ट्विस्ट! तान्या मित्तल के एक्स ब्वॉयफ्रेंड की एंट्री से बिग बॉस में बढ़ेगा ड्रामा?

Bigg Boss 19 : रियलिटी शो बिग बॉस इस समय काफी सुर्खियों में है और इसकी सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में तान्या मित्तल (Tanya Mittal) का नाम शामिल है। शो में वह अपने लग्जरी लाइफस्टाइल और पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं। खासकर उनके पुराने रिश्तों पर की गई बातचीत ने दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है।

एक्स ब्वॉयफ्रेंड पर तान्या का शायरी में तंज

हाल ही में प्रसारित एपिसोड में तान्या ने अपने एक एक्स ब्वॉयफ्रेंड का जिक्र करते हुए शायरी पढ़ी। उन्होंने कहा “पूरी दुनिया ने कहा, वो मेरे लायक नहीं। सच बताऊं तो उसके जैसा पूरी दुनिया में कोई विधायक नहीं है।” इस बात से घरवाले तो चौंके ही, साथ ही दर्शकों में भी उत्सुकता बढ़ गई कि आखिर तान्या किसकी ओर इशारा कर रही हैं।

क्या एक्स ब्वॉयफ्रेंड की वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी?

अब खबरें आ रही हैं कि तान्या के एक्स ब्वॉयफ्रेंड की सलमान खान के शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है। सोशल मीडिया पर फैंस का मानना है कि मेकर्स शो में नया ट्विस्ट लाने के लिए उनके एक्स को घर में भेज सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बलराज सिंह के आरोप

इसी बीच खुद को तान्या का एक्स ब्वॉयफ्रेंड बताने वाले बलराज सिंह ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बलराज, जो खुद एक जाने-माने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 2.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं, उनका कहना है कि तान्या झूठी हैं और उन्होंने उनके साथ बुरा बर्ताव किया था। बलराज ने यहां तक दावा किया कि तान्या की “असलीयत” जल्द ही सबके सामने आ जाएगी।

ये भी पढ़े – Disha Patani House Firing : दिशा पाटनी के घर पर गोलीबारी, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली जिम्मेदारी, पुलिस सतर्क

दर्शकों की बढ़ी उत्सुकता

बिग बॉस (Bigg Boss 19) का इतिहास रहा है कि शो में आए वाइल्ड कार्ड एंट्री हमेशा बड़े ड्रामे और विवाद लेकर आते हैं। अब अगर तान्या का एक्स ब्वॉयफ्रेंड सच में घर में कदम रखता है तो निश्चित तौर पर शो में हंगामा मचना तय है।

Shweta Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago