खेल

England vs South Africa : टी20 में पहली बार 300+ का स्कोर, भारत का रिकॉर्ड टूटा

England vs South Africa : मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में शनिवार को खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसकी गूंज लंबे समय तक सुनाई देगी। हैरी ब्रुक की कप्तानी में इंग्लिश टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 20 ओवरों में 304/2 रन बनाकर इतिहास रच दिया। इस तरह इंग्लैंड टी20 इंटरनेशनल में 300 रनों का आंकड़ा पार करने वाली दुनिया की तीसरी टीम और ऐसा करने वाली पहली टेस्ट खेलने वाली टीम बन गई।

साल्ट की तूफानी बल्लेबाजी, 39 गेंदों में शतक

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 39 गेंदों में शतक ठोक दिया। यह इंग्लैंड की ओर से किसी भी बल्लेबाज का सबसे तेज शतक है। साल्ट ने अंत तक नाबाद रहते हुए 60 गेंदों पर 141 रन ठोके, जिसमें 15 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। उन्हें कप्तान जोस बटलर का शानदार साथ मिला, जिन्होंने 30 गेंदों पर 83 रन की विस्फोटक पारी खेली। वहीं, ब्रुक ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में 41 रन बनाए।

भारत का रिकॉर्ड टूटा

इंग्लैंड के 304 रनों के साथ ही भारत का बनाया सबसे बड़े टी20 स्कोर का रिकॉर्ड टूट गया। भारत ने अक्टूबर 2024 में हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ 297 रन बनाए थे। हालांकि, टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर अभी भी जिम्बाब्वे के नाम है, जिसने गांबिया के खिलाफ 344 रन बनाए थे। नेपाल भी 314 रनों के साथ इस सूची में शामिल है।

साउथ अफ्रीका की पारी ढही

इंग्लैंड के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम पूरी तरह बिखर गई और 16.1 ओवरों में सिर्फ 158 रन बनाकर ढेर हो गई। कप्तान एडेन मार्करम ने 41 रन की पारी खेली, जबकि ब्योर्न फॉरटुइन ने 32 रन बनाए। बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट झटके, जबकि सैम करन, विल जैक्स और लियाम डॉसन ने 2-2 विकेट हासिल किए।

ये भी पढ़े – एशिया कप में अब तक 10 बार भारत से हारा है पाकिस्तान, जानें दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

इस जीत के साथ इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका (England vs South Africa) को 146 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। अब निर्णायक मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो का साबित होगा।

Shweta Gupta

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

6 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

36 minutes ago

हरियाणा के बावल इंडस्ट्रियल एरिया में आग का कहर, सेक्टर-3 की दो कंपनियां राख; घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…

60 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago