दुनिया

संयुक्त राष्ट्र में भारत समेत 142 देशों ने किया न्यूयॉर्क डिक्लेरेशन का समर्थन, जानें क्या है ये प्रस्ताव

UN New York Declaration 2025 :  संयुक्त राष्ट्र महासभा ने शुक्रवार को एक ऐतिहासिक प्रस्ताव पास करते हुए फिलिस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता देने और इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष को समाप्त करने के लिए दो-राष्ट्र समाधान (Two-State Solution) का समर्थन किया. इस प्रस्ताव के पक्ष में भारत समेत 142 देशों ने मतदान किया, जबकि 10 देशों ने इसका विरोध किया और 12 ने वोटिंग में भाग नहीं लिया.

न्यूयॉर्क डिक्लेरेशन को मिली मंजूरी

न्यूयॉर्क डिक्लेरेशन नामक इस प्रस्ताव को फ्रांस और सऊदी अरब के नेतृत्व में तैयार किया गया था. यह प्रस्ताव जुलाई में आयोजित एक उच्च-स्तरीय सम्मेलन के बाद सामने आया, जिसमें दो-राष्ट्र समाधान को लागू करने की दिशा में ठोस कदमों की रूपरेखा तय की गई थी. डिक्लेरेशन के प्रमुख बिंदुओं में शामिल हैं:

  • गाजा में युद्धविराम के बाद पूरे फिलिस्तीनी क्षेत्र का प्रशासन फिलिस्तीनी अथॉरिटी को सौंपना
  • गाजा में हमास के शासन का अंत और उनके हथियारों को फिलिस्तीनी अथॉरिटी को सौंपना
  • फिलिस्तीनी नागरिकों की सुरक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में एक अस्थायी अंतरराष्ट्रीय मिशन की तैनाती

भारत का स्पष्ट समर्थन

भारत ने इस प्रस्ताव का खुलकर समर्थन किया, जो फिलिस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता देने की भारत की दशकों पुरानी नीति के अनुरूप है. संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीनी राजदूत रियाद मंसूर ने भारत समेत अन्य देशों के समर्थन को शांति की उम्मीद बताया. उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव पूरी दुनिया की उस ख्वाहिश को दर्शाता है, जो शांति के रास्ते को खोलना चाहती है.

इजरायल और अमेरिका ने जताया कड़ा विरोध

दूसरी ओर इजरायल ने प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने वेस्ट बैंक में यहूदी बस्तियों को लेकर हुए एक समझौते के दौरान कहा कि यहां कोई फिलिस्तीनी राष्ट्र नहीं होगा. यह जमीन हमारी है. इजरायल के संयुक्त राष्ट्र राजदूत डैनी डैनन ने इस प्रस्ताव को राजनीतिक नाटक बताया और आरोप लगाया कि यह हमास को फायदा पहुंचाने की कोशिश है. अमेरिका ने भी प्रस्ताव का विरोध किया. अमेरिकी मिशन की काउंसलर मॉर्गन ऑरटागस ने इसे गलत समय पर किया गया प्रचार स्टंट बताया और कहा कि यह प्रस्ताव हमास को तोहफा है.

ये भी पढ़ें : मणिपुर में आज पीएम मोदी का दौरा, हिंसा के बाद पहली बार पहुंचेंगे राज्य

अब क्या होगा आगे…

डिक्लेरेशन में 7 अक्टूबर 2023 को हमास द्वारा इजरायल के नागरिकों पर किए गए हमलों की कड़ी निंदा की गई है, जिसमें करीब 1,200 लोग मारे गए थे और 250 से अधिक को बंधक बनाया गया था. साथ ही, गाजा में इजरायल द्वारा किए गए हमलों, घेराबंदी और भुखमरी की नीति की भी आलोचना की गई है, जिनमें फिलिस्तीनी अधिकारियों के अनुसार अब तक 64,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं. फिलिस्तीनी राजदूत मंसूर ने उम्मीद जताई कि 22 सितंबर से शुरू हो रही संयुक्त राष्ट्र महासभा की वार्षिक बैठक में कम से कम 10 और देश फिलिस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता देंगे. वर्तमान में 145 से अधिक देश पहले ही ऐसा कर चुके हैं.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago