PM Modi

Mann Ki Baat : पीएम मोदी ने छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं, बोले-‘त्योहारों की रौनक पहले से ज्यादा’

Mann ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आकाशवाणी के जरिए मन की बात कार्यक्रम का ये 127वां एपिसोड किया। प्रधानमंत्री ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार संस्कृति, प्रकृति और समाज की गहरी एकता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छठ के घाटों पर समाज का हर वर्ग एक साथ खड़ा होता है। ये दृश्य भारत की सामाजिक एकता का सबसे सुंदर उदाहरण है।

स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी बढ़ी

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने जीएसटी बचत उत्सव का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार त्योहारों की रौनक पहले से ज्यादा दिख रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि, 'जीएसटी बचत उत्सव को लेकर भी लोगों में काफी उत्साह है। इस बार त्योहारों के दौरान भी कुछ ऐसा ही सुखद माहौल देखने को मिला। बाजारों में स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी में जबरदस्त वृद्धि हुई है। मैंने अपने पत्र में खाद्य तेल की खपत में 10% की कमी करने का भी आग्रह किया था और लोगों ने इस पर भी काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।'

अंबिकापुर में चलाए जा रहे गार्बेज कैफे की तारीफ की

मन की बात कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गार्बेज कैफे चलाए जा रहे हैं। ये ऐसे कैफे हैं, जहां प्लास्टिक कचरे के बदले आपको भरपेट खाना मिलता है। अगर कोई एक किलो से ज्यादा प्लास्टिक लाता है, तो उसे दोपहर या रात का खाना दिया जाता है, और आधा किलो प्लास्टिक के बदले उसे नाश्ता मिलता है। ये कैफे अंबिकापुर नगर निगम द्वारा चलाए जाते हैं।'

समुद्र तटों की सुरक्षा में मैंग्रोव का अहम रोल

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, 'जिस तरह पहाड़ों और मैदानों में जंगल होते हैं, जो मिट्टी को आपस में बांधे रखते हैं, उसी तरह समुद्र तटों पर मैंग्रोव का भी उतना ही महत्व है। मैंग्रोव समुद्र के खारे पानी और दलदली भूमि में उगते हैं और समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। सुनामी या चक्रवात जैसी आपदाओं के समय ये मैंग्रोव बहुत मददगार साबित होते हैं।'

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 127वें संस्करण को सुन रहे हैं। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में लोग बैठे हुए हैं।

पीएम मोदी ने रिया नाम के कुत्ते की तारीफ की

पीएम मोदी ने कहा, 'पिछले साल लखनऊ में ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट में रिया नाम के कुत्ते ने सबका ध्यान खींचा। यह बीएसएफ द्वारा प्रशिक्षित मुधोल हाउंड है। रिया ने कई विदेशी नस्लों को पीछे छोड़ते हुए वहां प्रथम पुरस्कार जीता। हमारे स्वदेशी कुत्तों ने भी अद्भुत साहस का परिचय दिया है। पिछले साल छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित इलाके में गश्त के दौरान सीआरपीएफ के एक स्वदेशी कुत्ते ने 8 किलोग्राम विस्फोटक का पता लगाया था। मैं बीएसएफ और सीआरपीएफ को इस दिशा में उनके प्रयासों के लिए बधाई देता हूं।'

बिहार की राजधानी पटना में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

ये भी पढ़े: तेजस्वी का बड़ा एलान- पंचायत प्रतिनिधियों को पेंशन और 50 लाख तक का बीमा

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

11 hours ago