दुश्मन कहीं भी हो हौंक दिया जाएगा… कानपुर रैली में दिखा PM मोदी का कनपुरिया अंदाज, देखिए वीडियो   

कानपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कानपुर दौरे के दौरान न सिर्फ अरबों रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया, बल्कि पाकिस्तान और आतंक के खिलाफ अपने आक्रामक रुख को भी स्पष्ट रूप से दोहराया. जनसभा को संबोधित (Kanpur rally) करते हुए प्रधानमंत्री का अंदाज इस बार अलग था, वो पूरी तरह कनपुरिया शैली में दिखे और सीधे-सीधे दुश्मनों को चेतावनी देते नजर आए.

ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम का बड़ा बयान

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पाकिस्तान का स्टेट और नॉन-स्टेट एक्टर का खेल अब नहीं चलेगा. अगर मैं सीधे-सीधे कनपुरिया में कहूं, तो दुश्मन कहीं भी हो, हौंक दिया जाएगा. उन्होंने साफ कर दिया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी समाप्त नहीं हुआ है, और भारत की यह कार्रवाई जारी रहेगी. प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दुनिया ने भारत के स्वदेशी हथियारों और ‘मेक इन इंडिया’ की ताकत देखी. ब्रह्मोस मिसाइल और अन्य स्वदेशी हथियारों के जरिए भारतीय सेना ने दुश्मनों के घर में घुसकर हमला किया और आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया. उन्होंने कहा कि हमारी सेना ने ऐसा पराक्रम दिखाया कि पाकिस्तान की सेना को गिड़गिड़ा (Operation Sindoor) कर युद्ध रोकने की अपील करनी पड़ी.

शहीद शुभम द्विवेदी को श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने अपने भाषण की शुरुआत में पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र किया, जिसकी वजह से उनका कानपुर दौरा स्थगित करना पड़ा था. उन्होंने कहा कि इस हमले में कानपुर के बेटे शुभम द्विवेदी ने बलिदान दिया. बेटी ऐशान्या की पीड़ा और बहनों का आक्रोश हमने ऑपरेशन सिंदूर में बदला हुआ रूप देखा.

विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

कानपुर में प्रधानमंत्री ने अरबों रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया, जिनमें बुनियादी ढांचा, सड़क, परिवहन और औद्योगिक विकास से जुड़ी योजनाएं शामिल थीं. उन्होंने कहा कि कानपुर की औद्योगिक विरासत को फिर से जगाने का समय आ गया है और सरकार इसके लिए हरसंभव प्रयास कर रही है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago