News Delhi : राष्ट्रीय राजधानी में 31 मई को एक विशेष समारोह का आयोजन होने जा रहा है, जहां देश के वीर पैरा एथलीट्स को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। शाइनिंग स्टार फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में बॉलीवुड से लेकर खेल जगत तक की प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल होंगी।
इस प्रेरणादायक शाम की मुख्य अतिथि होंगी प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति झांगयानी, जो स्वयं पैरा एथलीट्स को सम्मानित करने का गौरव प्राप्त करेंगी। कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति इस अवसर को और भी यादगार बना देगी। विशेष रूप से इस अवसर के लिए, प्रतिभाशाली फैशन डिजाइनर आरोही ढोले ने एक खूबसूरत पोशाक तैयार की है, जिसे पहनकर प्रीति झांगयानी रैंप वॉक करेंगी। यह फैशन और सामाजिक सेवा का एक अनूठा मेल होगा। कार्यक्रम मेंं प्रसिद्ध गायिका अनन्या सिंह की शानदार प्रस्तुती रहेगी ।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अभिषेक खंडेलवाल और मितेश उपाध्याय ने बताया कि इस समारोह में देश भर से कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व भाग लेंगे। उन्होंने कहा, "यह केवल एक सम्मान समारोह नहीं है, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमारे पैराएथलीट्स ने जो संघर्ष किया है और जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वे पूरे देश के लिए गर्व की बात है।"
यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं का सम्मान है, बल्कि दिव्यांग समुदाय के प्रति समाज की सोच को बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और युवाओं को प्रेरणा देने का काम करते हैं।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…