???????? ???????????????????????? ???????????????????????????????????? ???????? ????????????????????: उत्तर प्रदेश के बांदा पॉक्सो कोर्ट ने एक विवाहित जोड़े को फांसी की सज़ा सुनाई है। दोनों आरोपी 50 से ज्यादा बच्चों के अश्लील वीडियो बनाने और उन्हें डार्क वेब पर बेचने के दोषी पाए गए हैं। मामले को लेकर कोर्ट में 74 गवाहों की पेशी और उनके बयान दर्ज हुए थे।
कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए बच्चों के संग हैवानियत जैसे अपराध को 'रेयरेस्ट ऑफ रेयर' बताया है। बता दें कि आरोपी सिंचाई विभाग का जेई रामभवन और उसकी पत्नी दुर्गावती चित्रकूट में रहते हुए गरीब बच्चों को लालच देकर घर बुलाते और उनके साथ अश्लील हरकत कर उनकी वीडियो बनाते थे। इनमें 5 से 16 साल के बच्चे होते थे। इन वीडियो को वे डार्क वेब पर बेचकर पैसे कमाते थे।
सीबीआई ने मामले में अक्टूबर 2020 को मुकदमा दर्ज किया और विवेचना के दौरान 16 नवंबर 2020 को सिंचाई विभाग में तैनात जूनियर इंजीनियर राम भवन को चित्रकूट से गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद सीबीआई ने उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार किया। तब से दोनों आरोपी बांदा के मंडल जेल में बंद हैं। अब कोर्ट ने सुनवाई करते फांसी की सजा के साथ पीड़ित बच्चों को 10-10 लाख रुपए का आर्थिक मुआवजा देने का फैसला सुनाया है।
ये भी पढ़ें: ‘गांव वाले मेरा मजाक उड़ाते थे’: बहन के हिंदू लड़के संग अफेयर पर बोला हत्या आरोपी, पिता ने आरोपी बेटे का किया बचाव
दिल्ली में तेज रफ्तार कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, हुई मौत
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…