क्राइम

गिलौला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सरकारी भांग की दुकान से अवैध गांजा बरामद

सरकारी दुकान से चल रहा था गांजे का खेल, पुलिस ने आरोपी को 309 ग्राम सहित पकड़ा

UP News:श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई की है। एसपी राहुल भाटी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम ने एक युवक को 309 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई उस समय हुई जब पुलिस को सूचना मिली कि सरकारी भांग की दुकान पर भांग के साथ-साथ प्रतिबंधित गांजे की भी बिक्री की जा रही है। टीम ने मौके पर पहुँचकर दुकानदार की गतिविधियों की जांच की और छिपाकर रखे पैकेट में गांजा बरामद किया। आरोपी मौके पर ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

सरकारी दुकान से अवैध कारोबार का पर्दाफाश

गिलौला पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला कि आरोपी काफी समय से सरकारी लाइसेंस वाली भांग की दुकान के आड़ में अवैध गांजे का धंधा चला रहा था। दुकान पर आने वाले ग्राहकों को भांग के साथ गांजा भी बेचा जाता था। पुलिस ने दुकान की तलाशी ली तो कई छोटे पैकेट मिले जिनमें गांजा भरा हुआ था। पूछताछ में आरोपी ने माना कि मांग अधिक होने के कारण वह चुपके से गांजा सप्लाई कर रहा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी के मोबाइल की जांच भी की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस नेटवर्क में और कौन लोग शामिल हैं।

NDPS में केस दर्ज किया गया।

आरोपी के खिलाफ गिलौला थाने में NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बरामद गांजे को सील कर कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस मामले के सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए कि सरकारी दुकान पर इतने समय से अवैध गतिविधियां चलती रहीं और आबकारी विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। कई ग्रामीणों ने यह भी कहा कि दुकान के आसपास अक्सर संदिग्ध लोगों की आवाजाही रहती थी।

अब पुलिस और आबकारी विभाग दोनों की टीम संयुक्त रूप से विस्तृत जांच करेंगे ताकि इस धंधे की पूरी चेन का खुलासा हो सके।

Anil

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

4 hours ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

5 hours ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

5 hours ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

6 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

7 hours ago