Sir Process
Sir Process: 4 नवंबर से देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है, लेकिन इससे पहले ही राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। चुनाव आयोग की इस पहल को जहां लोकतंत्र की मजबूती की दिशा में बड़ा कदम बताया जा रहा है, वहीं कई विपक्षी दल इसे “मतदाता सूची से नाम काटने की साजिश” कहकर विरोध कर रहे हैं।
तमिलनाडु से लेकर पश्चिम बंगाल तक इस अभियान के खिलाफ सियासी लामबंदी देखने को मिल रही है। दक्षिण भारत में डीएमके ने इस प्रक्रिया के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने कांग्रेस, वामपंथी दलों और कमल हासन की पार्टी समेत कई सहयोगियों के साथ बैठक कर कहा, यह मतदाता सूची में हेराफेरी का रास्ता खोलता है। डीएमके की मांग है कि यह प्रक्रिया तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के बाद हो, लेकिन चुनाव आयोग ने इनकार कर दिया।
इधर पश्चिम बंगाल में CM ममता बनर्जी ने मोर्चा संभाल लिया है। टीएमसी ने 4 नवंबर को कोलकाता में विरोध मार्च का ऐलान किया है। पार्टी का कहना है कि यह “खामोशी से की जाने वाली चुनावी धांधली” है, जिसका जवाब सड़क से दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने SIR के साथ जातीय जनगणना जोड़ने की मांग रखी है। अखिलेश यादव का कहना है कि “इतनी बड़ी एक्सरसाइज में एक कॉलम जातियों का भी जोड़ा जाए।” हालांकि पार्टी सांसद धर्मेंद्र यादव का मानना है कि इस प्रक्रिया से विपक्षी वोटरों को निशाना बनाया जाएगा।
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि बिहार में SIR के बाद भी मतदाता सूची में करीब पांच लाख डुप्लीकेट वोटर हैं। उन्होंने इसे “चुनावी फरेब” बताया। कांग्रेस ने भी इसे लेकर बीजेपी और चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोला है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि “यह विपक्षी वोटरों को लिस्ट से हटाने की सुनियोजित चाल है।”
केरल की लेफ्ट सरकार ने भी चुनाव आयोग से पुनर्विचार की मांग की है। वाम दलों का कहना है कि स्थानीय निकाय चुनावों से पहले यह संशोधन लागू करना अनुचित है। चुनाव आयोग के अनुसार, 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक घर-घर जाकर मतदाता गणना होगी। 9 दिसंबर को ड्राफ्ट लिस्ट जारी की जाएगी और आपत्तियां 8 जनवरी 2026 तक ली जाएंगी। 7 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि यह अभियान 12 राज्यों के 51 करोड़ मतदाताओं को कवर करेगा और “भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी कवायद” होगी।
ये भी पढ़े : Women’s WC: भारत बना महिला क्रिकेट विश्व विजेता, मैदान में छाया जश्न का माहौल, 52 साल बाद इतिहास रचा !
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…