Dev Diwali
Dev Diwali: उत्तर प्रदेश के वाराणसी की पवित्र धरा इस बार देव दीपावली पर एक अनूठे संकल्प की साक्षी बनेगी। गंगा सेवा निधि द्वारा आयोजित भव्य गंगा आरती इस वर्ष 5 नवंबर को देश के वीरो के प्रति समर्पित होगी। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित यह आरती केवल श्रद्धा का नहीं, बल्कि राष्ट्र गौरव और शौर्य का भी प्रतीक बनेगी। दशाश्वमेध घाट पर करीब 51 हजार दीपों की ज्योति से पूरा परिसर आलोकित होगा, और गगन में गूंजेगा “हर-हर गंगे, जय हिंद।"
गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि तीन दशक से लगातार आयोजित हो रही इस आरती को 1999 के कारगिल युद्ध के बाद राष्ट्रीय स्वरूप मिला था।इस वर्ष, देव दीपावली के साथ ही आकाशदीप अभियान का समापन होगा, जो अमर बलिदानियों की स्मृति में हर वर्ष आयोजित किया जाता है। मिश्रा ने बताया कि गंगा तट पर मौजूद लाखों श्रद्धालु इस बार “एक संकल्प गंगा किनारे” के तहत मां गंगा को स्वच्छ व निर्मल बनाए रखने का संकल्प लेंगे।
आरती की शुरुआत वैदिक रीति से होगी, जहां 21 ब्राह्मण और 42 कन्याएं (रिद्धि-सिद्धि स्वरूप) मिलकर मां भगवती गंगा की पूजा करेंगी। राम जनम योगी के शंखनाद के साथ आरती आरंभ होगी और काशी विश्वनाथ डमरु दल के स्वयंसेवकों की उपस्थिति वातावरण को और भी दिव्य बना देगी। घाटों के भवनों का हर कोना दीपों से सजेगा, मानो धरती पर तारों का समंदर उतर आया हो।
देव दीपावली के इस आयोजन में देश के रक्षकों को भी विशेष सम्मान दिया जाएगा। संस्था द्वारा निर्मित अमर जवान ज्योति पर एयर मार्शल बी. मणीकान्तन (पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम), पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के वरिष्ठ अधिकारी, सीआईएसएफ और एनडीआरएफ के कमांडेंट्स द्वारा रिथ लेइंग (श्रद्धांजलि अर्पण) किया जाएगा। इसके बाद 39 जीटीसी के जवान गार्ड ऑफ ऑनर और लास्ट पोस्ट के साथ अमर शहीदों को सलामी देंगे।
इस भव्य आयोजन में वीर जवानों को भगीरथ शौर्य सम्मान से सम्मानित भी किया जाएगा। गंगा सेवा निधि ने बताया कि इस वर्ष की आरती आध्यात्मिकता और राष्ट्रवाद का संगम होगी जहां दीपों की रोशनी केवल गंगा के तट को नहीं, बल्कि हर भारतीय के दिल को भी रोशन करेगी।
श्रद्धालु इस आयोजन के साक्षी न बन पाने पर भी इससे जुड़ सकते हैं, क्योंकि गंगा सेवा निधि के YouTube चैनल (@gangaaartigangasevanidhi2261) पर इस दिव्य आरती का सीधा प्रसारण होगा। देव दीपावली की यह रात केवल काशी ही नहीं, पूरे भारतवर्ष को एक नई प्रेरणा देने जा रही है,जहां गंगा, वहीं शौर्य की गंगा जलती रहेगी।
ये भी पढ़े : Women’s WC: भारत बना महिला क्रिकेट विश्व विजेता, मैदान में छाया जश्न का माहौल, 52 साल बाद इतिहास रचा !
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…