CM योगी के 'हलाल सर्टिफिकेशन' बयान पर गरमाई सियासत, सपा ने दी तीखी प्रतिक्रिया
सीएम योगी के 'हलाल सर्टिफिकेशन' पर प्रदेश की सियासत में तगड़ा उबाल आ गया है। विपक्षी दल के लोग सीएम के इस बयान का जमकर विरोध कर रहे हैं, इसी बीच मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सीएम के इस बयान को शरीयत के हिसाब से गलत बताया, साथ ही आतंकवाद में पैसे के इस्तेमाल की बात से असहमति जताई। सपा प्रवक्ता सुनील सिंह 'साजन' ने पलटवार करते हुए सीएम को इतिहास पढ़ने और धर्म के नाम पर चंदा चोरी और आरक्षण छीनने का आरोप लगाया।
सीएम के बयान के बाद समाजवादी पार्टी और कई मुस्लिम धर्म गुरुओं ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने सीएम योगी के बयान पर कहा कि 'हलाल सर्टिफिकेट' देने का सिलसिला शरीयत की रौशनी में सरासर गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि मजहब की आड़ में पैसा कमाया जा रहा है। मौलाना रजवी ने यह भी कहा कि वह सीएम की इस बात से सहमत नहीं हैं कि यह पैसा आतंकवाद के लिए खर्च किया जा रहा है।
वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता सुनील सिंह 'साजन' ने सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी को समय निकालकर के इस देश का इतिहास पढ़ना चाहिए। इस देश को बनाने में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सबका खून-पसीना लगा है।
सुनील सिंह ने आगे कहा कि आप इस्लामी राजनीति की बात कर रहे हैं। आप धर्म को सबसे पहले आगे ले आते हैं, तो बताइये भगवान राम के नाम पर चंदा किसने चोरी किया? भगवान राम की जमीन पर घोटाला किसने किया? आज धर्म के नाम पर दलित और पिछड़ों का आरक्षण कौन छीन रहा है? कौन उनका हक खा रहा है?
साथ ही सपा प्रवक्ता सुनील सिंह 'साजन' ने पलटवार करते हुए सीएम को इतिहास पढ़ने और धर्म के नाम पर चंदा चोरी और आरक्षण छीनने का आरोप लगाया।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सीएम योगी ने हाल ही में जनता से अपील की थी, कि सामान खरीदते समय यह जरूर देखें कि कहीं उस पर 'हलाल सर्टिफिकेशन' तो नहीं लिखा है, आगे उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि, 'हलाल सर्टिफिकेशन' के नाम पर भारत के ग्राहकों का शोषण किया जा रहा है और इस पूरे कारोबार का पैसा 'आतंकवाद, लव जिहाद और धर्मांतरण' जैसे षड्यंत्रों में इस्तेमाल होता है।
ये भी पढें:
सीएम योगी के हलाल सर्टिफिकेशन लेबल वाले बयान पर VHP के नेशनल स्पोक्सपर्सन विनोद बंसल ने कहा, "हलालनॉमिक्स' देश की इकॉनमी पर बहुत बड़ा बोझ है। 'हलाल' के नाम पर देश में कई एंटी-नेशनल अड्डे बन गए हैं। गैर-कानूनी हलाल सर्टिफिकेशन हो रहा है। उस सर्टिफिकेशन के ज़रिए देश की अलग-अलग कंपनियों से करोड़ों रुपये इकट्ठा किए जा रहे हैं। उस पैसे का इस्तेमाल आतंकवादी और एंटी-नेशनल कामों के लिए किया जा रहा है। योगी जी ने जो कहा है वह बहुत सीरियस है, समाज को इसे सीरियसली लेना चाहिए।
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…