देश

बलात्कार मामले में प्रज्वल रेवन्ना को आजीवन कारावास की सजा, स्पेशल कोर्ट ने सुनाई सजा

Prajwal Revanna : जनता दल सेक्युलर (JDS) के नेता और पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को बेंगलुरु की स्पेशल कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। रेवन्ना के खिलाफ यह मामला हासन जिले के होलेनरसीपुरा स्थित उनके परिवार के फार्म हाउस में एक महिला से बार बार बलात्कार करने का है।

क्या है मामला

साल 2021 में रेवन्ना ने फार्महाउस और बेंगलुरु स्थित अपने आवास पर एक महिला से दो बार बलात्कार किया था। महिला उस समय फार्म हाउस में सहायिका के रूप में काम कर रही थी। आरोप है कि रेवन्ना ने इस अपराध को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड भी किया था।

कोर्ट ने प्रज्वल रेवन्ना को यौन शोषण और बलात्कार के चार मामलों में से एक में दोषी ठहराया। इसके बाद अभियोजन पक्ष के वकीलों ने सजा बढ़ाने की अपील की थी, जिसके बाद अदालत ने उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

आजीवन कारावास की सजा

सजा सुनाये जाने से पहले रेवन्ना ने कम सजा की अपील की और कहा कि राजनीति में तेजी से आगे बढ़ना उनकी केवल एक गलती थी। उन्होंने अदालत से कहा कि मैंने कुछ गलत नहीं किया। यह आरोप केवल राजनीति के कारण लगाए गए हैं। कोई महिला स्वेच्छा से शिकायत करने नहीं आई है। ये शिकायतें चुनाव से छह दिन पहले दर्ज करवाई गईं। लेकिन फिर सजा के दौरान भावुक होते हुए रेवन्ना ने कहा कि मेरा एक परिवार है। मैंने छह महीने से अपने माता-पिता को नहीं देखा। कृपया मुझे कम सजा दीजिए।

अदालत से सख्त सजा की मांग

पूर्व सांसद ने यह भी दावा किया कि महिला ने अपने पति या रिश्तेदारों से इस बारे में कभी शिकायत नहीं की थी और केवल वायरल वीडियो के बाद उसने आरोप लगाए थे। वहीं अभियोजन पक्ष ने रेवन्ना के खिलाफ महिला के बयान और सबूतों के आधार पर अदालत से सख्त सजा की मांग की थी। अदालत ने अंततः उसे दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

यह मामला राजनीतिक जगत में एक नए विवाद को जन्म दे सकता है, क्योंकि प्रज्वल रेवन्ना जनता दल सेक्युलर के प्रमुख नेताओं में से एक हैं और उनके खिलाफ इस तरह का आरोप राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago