Others

एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, जानिए क्या है पूरा मामला?

Prakash Raj News: दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता और सामाजिक मुद्दों पर मुखर रहने वाले प्रकाश राज की कानूनी मुश्किलें बढ़ गई हैं। कर्नाटक की एक अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अलग-अलग राज्यों के कई विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता के रूप में नाम दर्ज कराया और चुनावी हलफनामे में इसकी जानकारी छिपाई। कोर्ट ने समन तामील न होने के कारण उनके खिलाफ तीन बार गैर-जमानती वारंट जारी किया है।

समन का जवाब नहीं मिलने पर कोर्ट ने उठाया सख्त कदम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोर्ट ने 17 मार्च 2026 को बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त के माध्यम से प्रकाश राज को दोबारा समन जारी करने का निर्देश दिया था। हालांकि, समन का कोई जवाब नहीं मिला। बाद में 17 अप्रैल को अदालत को जानकारी दी गई कि अभिनेता उस पते का घर खाली कर चुके हैं, जहां समन भेजने की कोशिश की जा रही थी। इसके बाद कोर्ट ने 12 जून को फिर से गैर-जमानती वारंट जारी किया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 25 जुलाई को निर्धारित की गई है।

एक से अधिक वोटर लिस्ट में नाम होने का आरोप

बेंगलुरु निवासी दिलीप कुमार द्वारा दायर निजी शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रकाश राज ने 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान बेंगलुरु सेंट्रल सीट से नामांकन भरते समय अपने चुनावी हलफनामे में अधूरी जानकारी दी थी। शिकायत के अनुसार, उन्होंने हलफनामे में खुद को केवल बेंगलुरु के शांतिनगर विधानसभा क्षेत्र का मतदाता बताया, जबकि उसी समय उनका नाम कथित तौर पर तीन अन्य मतदाता सूचियों में भी दर्ज था। इनमें चेन्नई का वेलाचेरी विधानसभा क्षेत्र और तेलंगाना का सेरिलिंगमपल्ली विधानसभा क्षेत्र भी शामिल बताए गए हैं। इसी आरोप को लेकर मामला अदालत में विचाराधीन है।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

10 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

11 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

12 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

12 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

13 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

13 hours ago