Tollywood: सामंथा रुथ प्रभु की हालिया रिलीज फिल्म ‘मा इंति बंगारम’ को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। रिलीज के पहले पांच दिनों में फिल्म ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत प्रदर्शन करते हुए 50 करोड़ रुपये से अधिक की वर्ल्डवाइड कमाई हासिल कर ली है। हालांकि वीकडेज में कलेक्शन में कुछ गिरावट देखी गई है, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर स्थिर बनी हुई है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 3.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इससे पहले सोमवार को फिल्म ने 4.10 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की थी। फिल्म ने शुक्रवार को 5.35 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। दूसरे दिन शनिवार को इसका कलेक्शन बढ़कर 7.65 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि रविवार को फिल्म ने 10.10 करोड़ रुपये की सबसे ज्यादा कमाई की। पांच दिनों में फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 30.70 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 35.47 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
‘मा इंति बंगारम’ ने ओवरसीज मार्केट में भी अच्छी पकड़ बनाए रखी है। पांचवें दिन फिल्म ने विदेशों में 1.25 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की। इसके साथ ही इसकी कुल ओवरसीज ग्रॉस कमाई 15.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 51.32 करोड़ रुपये हो गया है। रिलीज के पहले सप्ताह में ही फिल्म ने 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
वर्ल्डवाइड कमाई के आधार पर ‘मा इंति बंगारम’ साल 2026 की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साउथ फिल्म बन गई है। फिल्म ने शारवानंद की ‘नारी नारी नदुमा मुरारी’ के 38.74 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है और अब इसका अगला लक्ष्य ‘डकैत’ की 56.88 करोड़ रुपये की कमाई को पार करना है।
ये भी पढ़े: राम मंदिर दान में गड़बड़ी की आशंका! 2020 ऑडिट में ₹3,500 करोड़ नकदी और व्यवस्था की कमी का खुलासा
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…