स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रनीत मोरे ने हिमांशु जांगड़ा की विवादित ₹370 बिरयानी टिप्पणी को लेकर एक बार फिर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर पूरे मामले को अपनी समझ की चूक (लैप्स इन जजमेंट) बताया।
वीडियो में प्रनीत ने कहा कि वह काफी समय से इस मुद्दे पर बात करना चाहते थे, लेकिन उनका इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड हो गया था। उन्होंने कहा कि वायरल हुए क्राउडवर्क वीडियो के कारण उन्हें काफी नफरत झेलनी पड़ रही है और उन्हें लगता है कि वह इस आलोचना के हकदार भी हैं।
प्रनीत मोरे ने कहा कि शो के दौरान जिस युवक के साथ वह बातचीत कर रहे थे, उसने कई आपत्तिजनक और अपमानजनक बातें कहीं। उस समय वहां मौजूद लोग भी उन बातों पर हंस रहे थे। उन्होंने स्वीकार किया कि यही उनकी सबसे बड़ी गलती थी। उनके मुताबिक, वह चाहते तो उसी समय उस व्यक्ति को रोक सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और अनजाने में उसे एक ऐसा मंच मिल गया, जिसकी वजह से मामला इतना बढ़ गया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की भावनाएं इस वजह से आहत हुई हैं, उनसे वह दिल से माफी मांगते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ चल रही कानूनी प्रक्रियाओं में वह संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से उन्हें एक और मौका देने की अपील करते हुए कहा कि वह खुद को एक बेहतर इंसान साबित करने की कोशिश करेंगे।
यह विवाद तब शुरू हुआ जब गुरुग्राम में आयोजित प्रनीत मोरे के स्टैंड-अप शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में दर्शकों के बीच मौजूद हिमांशु जांगड़ा अपने डेट के एक अनुभव का जिक्र करते नजर आए। बातचीत के दौरान हिमांशु ने संकेत दिया कि डेट पर एक प्लेट चिकन बिरयानी के लिए ₹370 खर्च करने के बाद उन्हें महिला से बदले में कुछ मिलने की उम्मीद थी। उन्होंने कहा था, "₹370 लगे हैं, तो उसे वसूल तो करूंगा ही।" उनकी टिप्पणी से यह संदेश गया कि भोजन का खर्च उठाने के कारण वह शारीरिक संबंध बनाने का अधिकार महसूस कर रहे थे। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली और कई लोगों ने इसकी आलोचना की।
बाद में इस बातचीत का एक लंबा संस्करण भी सामने आया, जिसने विवाद को और गंभीर बना दिया। इस वीडियो में हिमांशु जांगड़ा अपनी डेट के साथ जबरन शारीरिक नजदीकियों और उसे पकड़ने से जुड़ी बातें विस्तार से बताते दिखाई दिए। वहीं, वीडियो में प्रनीत मोरे इन बातों पर हंसते हुए नजर आए, जबकि दर्शकों की तरफ से तालियां और उत्साहवर्धन भी सुनाई दे रहा था। लंबे वीडियो के सामने आने के बाद मामले ने और अधिक तूल पकड़ लिया और सोशल मीडिया पर दोनों के खिलाफ तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।
ये भी पढ़े: पटना के मसौढ़ी में पुलिस टीम पर फायरिंग, दारोगा और थाना इंचार्ज घायल
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…