Deepak Lodhi Death Case: वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की मौत के मामले में पुलिस जांच जारी है। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे बाराह घाट मार्ग स्थित गुरु कृपा कुंज आश्रम की छत से गिरने के बाद उनकी मौत हो गई थी। वृंदावन के सीओ संदीप कुमार सिंह के मुताबिक, CCTV फुटेज की जांच में घटना प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत होती है। हालांकि, परिजनों ने शिकायत देकर मामले की जांच की मांग की है।
सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें मौत का कारण अत्यधिक रक्तस्राव बताया गया है। हालांकि, रक्तस्राव किस वजह से हुआ, यह विशेषज्ञों की जांच से स्पष्ट होगा। गिरने के कारण गंभीर चोटें लगने से भी अत्यधिक रक्तस्राव होने की संभावना बताई गई है। पुलिस के अनुसार, दीपक के कमरे से एक ग्राइंडर बरामद हुआ है। साथ ही उनके शरीर के निजी हिस्से में चोट/कटाव के साक्ष्य भी मिले हैं। पुलिस का कहना है कि इसकी वजह और पूरी परिस्थितियां जांच के बाद स्पष्ट होंगी। दीपक का अंतिम संस्कार वृंदावन में कर दिया गया है।
दीपक के बहनोई सोनू पटेल ने बताया कि वह 2024 से आश्रम से जुड़े थे। गुरु दक्षिणा लेने के बाद से परिवार से उनका संपर्क नहीं रहा। सोनू का आरोप है कि परिजन आश्रम के बाहर घंटों इंतजार करते थे, लेकिन उन्हें दीपक से मिलने नहीं दिया जाता था। दीपक के पास मोबाइल फोन भी नहीं था, इसलिए परिवार से बातचीत नहीं हो पाती थी। पुलिस ने CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम भी मौके से जरूरी सबूत जुटा रही है, ताकि मौत की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।
ये भी पढ़े: पाकिस्तानी सेना का दावा- बलूचिस्तान में 96 घंटे के ऑपरेशन में 73 आतंकी मारे गए
Jamui: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी के मामले में पुलिस ने फरार…
Virat Kohli 15000 ODI Runs: विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में एक और बड़ा मुकाम…
LPU Student Protest: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से रेप की अफवाह के बाद…
Cornell University Rape Lawsuit: अमेरिका की कॉर्नेल यूनिवर्सिटी की एक पूर्व छात्रा ने यूनिवर्सिटी और…
Balochistan Terrorist Operations: पाकिस्तानी सेना ने रविवार को दावा किया कि बलूचिस्तान में पिछले कुछ…
Bindayaka Murder: राजस्थान के बिंदायका इलाके की प्रेस्टीज कॉलोनी में 32 वर्षीय महिला की कथित…