Categories: देश

प्रधानमंत्री मोदी ने PM आवास में लगाया सिंदूर का पौधा, कहा- नारी शक्ति का प्रतीक है पौधा रोपण

World Environment Day : बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास में सिंदूर का पौधा लगाया। PM मोदी द्वारा लगाया सिंदूर का पौधा उन्हें हाल ही में गुजरात दौरे के दौरान कच्छ की वीरांगनाओं द्वारा भेंट किया गया था।

सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल  एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पौधारोपण की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि 1971 के युद्ध में अद्भुत साहस और पराक्रम की मिसाल पेश करने वाली कच्छ की वीरांगना माताओं-बहनों ने हाल ही में मुझे सिंदूर का पौधा भेंट किया था। विश्व पर्यावरण दिवस पर आज मुझे उसे प्रधानमंत्री आवास में लगाने का सौभाग्य मिला। यह पौधा हमारे देश की नारी शक्ति के शौर्य और प्रेरणा का सशक्त प्रतीक बना रहेगा।

कार्यकाल के पूरा होने पर आयोजित समीक्षा बैठक

ज्ञात हो की विश्व पर्यावरण दिवस से एक दिन पहले ही तीसरे कार्यकाल के पूरा होने पर आयोजित समीक्षा बैठक  में प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख किया था। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर उन्होंने कहा था कि यह केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि भारतीय समाज के मूल्यों और भावनाओं की अभिव्यक्ति है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री 10 दिन पहले गुजरात दौरे पर थे जहां उन्होंने दाहोद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर कोई हमारी बहनों के सिंदूर को मिटाने की कोशिश करेगा, तो उसका मिटना तय है।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर

पीएम का यह यह बयान 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की पृष्ठभूमि में आया था जब आतंकियों ने धर्म पूछ-पूछकर 26 निहत्थे पर्यटकों की निर्मम हत्या कर दी थी। हमले में कई महिलाओं के सामने उनके पति की हत्या की गई, जिससे पूरे देश में आक्रोश फैल गया था। इसके जवाब में भारतीय सेना ने 6-7 मई की रात 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम दिया। इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) से लेकर पंजाब तक फैले नौ आतंकी अड्डों को ध्वस्त कर दिया गया।

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

3 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

4 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

5 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

6 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

6 hours ago