TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने जर्मनी में रचाई शादी! इस शख्स को बनाया जीवन सा थी

Mahua Moitra: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की शादी को लेकर काफी लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे, जिसके बाद आखिरकार उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी रचा ही ली. दावा किया जा रहा है कि महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट के वकील और बीजेडी नेता पिनाकी मिश्रा से जर्मनी में शादी की है.जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

निजी जीवन में भी चर्चा में रहीं महुआ

एक रिपोर्ट के मुताबिक महुआ मोइत्रा और पिनाकी गुपचुप तरीके से जर्मनी में शादी के बंधन में बंध गए हैं. वहीं तृणमूल कांग्रेस की तरफ से अभी तक इस मामले पर किसी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.वहीं इससे पहले महुआ की डेनमार्क के फाइनेंसर लार्स ब्रॉर्सन के साथ शादी हुई थी, लेकिन दोनों की शादी ज्यादा समय तक नहीं चल सकी और तलाक हो गया.ऐसा नहीं है कि महुआ पहली बार चर्चा में आई हैं, बल्कि वो इससे पहले भी चर्चा में रह चुकी हैं.

कृष्णा नगर सीट से हैं सांसद

बता दें कि बतौर सांसद महुआ मोइत्रा का यह दूसरा कार्यकाल चल रहा है. वो 2019 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की कृष्णा नगर सीट से चुनाव लड़ीं थीं. इस चुनाव में उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार कल्याण चौबे को हराया था. दूसरी बार भी महुआ मोइत्रा इसी सीट पर चुनाव लड़ीं थीं. इस बार उन्होंने बीजेपी की प्रत्याशी अमृता रॉय को हराया था.

पैसे लेकर सवाल पूछने का आरोप

महुआ मोइत्रा का पहला कार्यकाल काफी विवादित रहा है. उन पर पैसे लेकर सवाल पूछने का आरोप लगा था. जिसमें महुआ कैश फॉर क्वैरी मामले में फंस गई थीं. जिसके बाद उनकी लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई थी, हालांकि महुआ ने फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती भी दी थी. इसके अलावा महुआ पर अपने दोस्त हीरानंदानी को संसद की लॉगइन आईडी और पासवर्ड शेयर करने का भी आरोप लगा था.

अगर बीजू जनता दल के नेता पिनाकी मिश्रा की बात करें तो वो पुरी से सांसद रह चुके हैं.इसके अलावा वो नवीन पटनायक के करीबी नेताओं में भी गिने जाते हैं. लोकसभा के डेटा के मुताबिक पिनाकी की पहली शादी संगीता मिश्रा से हुई थी. दोनों ने यह शादी 16 जनवरी 1984 को की थी. इन दोनों के दो बच्चे भी हैं, लेकिन अब पिनाकी महुआ के साथ रिश्ते में आ गए हैं.

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…

28 minutes ago

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…

31 minutes ago

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

58 minutes ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

1 hour ago

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

2 hours ago