देश

भोजपुरी चौताल से पीएम मोदी का स्वागत…त्रिनिदाद और टोबैगो की PM कमला प्रसाद के पैतृक संबंधों की प्रधानमंत्री ने की सराहना

PM Modi Trinidad visit : कैरेबियाई देश की अपनी यात्रा के दौरान शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचे. यह पीएम मोदी के विदेश दौरे का दूसरा चरण है. इस दौरान उन्होंने अपनी समकक्ष प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर को बिहार की बेटी बताते हुए, बिहार के बक्सर में उनके पूर्वजों की जड़ों पर भी प्रकाश डाला. जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री के रूप में पीएम मोदी की यह पहली कैरेबियाई यात्रा है और 1999 के बाद किसी भारतीय नेता की इस कैरेबियाई देश की पहली द्विपक्षीय यात्रा है.

दोनों देशों के बीच मजबूत सांस्कृतिक संबंधों की सराहना

पोर्ट ऑफ स्पेन में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कमला जी के पूर्वज बिहार के बक्सर में रहते थे. वह खुद वहां जा चुकी हैं. लोग गर्व से उन्हें बिहार की बेटी कहते हैं. पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच मजबूत सांस्कृतिक संबंधों की सराहना करते हुए कहा कि यहां के कई लोगों की जड़ें बिहार से जुड़ी हैं. इससे पहले पीएम के त्रिनिदाद और टोबैगो आगमन पर पीएम कमला ने हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. प्रधानमंत्री कमला प्रसाद पूरी तरह से भारतीय परिधान में सजी हुई थीं, उनके साथ उनकी पूरी कैबिनेट भी थी. कई कैबिनेट सदस्य भी भारतीय परिधान पहने हुए दिखाई दिए.

त्रिनिदाद और टोबैगो में भोजपुरी चौताल की गूंज

पोर्ट ऑफ स्पेन में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत पारंपरिक भोजपुरी चौताल नृत्य के साथ किया गया. इस पल को पीएम मोदी ने एक्स पर भी साझा किया और लिखा त्रिनिदाद और टोबैगो में भोजपुरी चौताल की गूंज!

बिहार की विरासत के वैश्विक महत्व की पीएम ने की सराहना

प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए उन्होंने देश के विकास में उनके योगदान की प्रशंसा की और भारत के साथ उनके मजबूत पैतृक संबंधों के बारे में बात की. वे अपने साथ सम्मान और जुड़ाव के संकेत के रूप में राम मंदिर की प्रतिकृति और महाकुंभ के संगम और अयोध्या में सरयू नदी का पवित्र जल भी लाए थे. अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार की विरासत के वैश्विक महत्व पर भी प्रकाश डाला और कहा कि बिहार की विरासत न केवल भारत के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए गर्व की बात है. लोकतंत्र और शिक्षा से लेकर कूटनीति तक, बिहार ने रास्ता दिखाया है. मेरा मानना ​​है कि यह भूमि 21वीं सदी को प्रेरित करती रहेगी.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

View Comments

Recent Posts

मां को भनक तक नहीं लगी, जापान पहुंचीं सीमा… फिर ट्रैक पर रच दिया इतिहास

Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…

54 seconds ago

गणपति विसर्जन में खंडित हो जाए मूर्ति तो क्या करें? जानें सही तरीका

Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…

16 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के यूपी दौरे टले, चुनाव आयोग ने SIR विवाद से किसी संबंध से किया इनकार

Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…

20 minutes ago

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

58 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

1 hour ago