देश

कमला प्रसाद बिसेसर को पीएम मोदी ने बताया बिहार की बेटी, गंगाधारा में चढ़ाने को दिया महाकुंभ-सरयू का पवित्र जल

PM Modi Trinidad and Tobago Visit: अपने विदेश दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो पहुंचे। वहां उन्होंने प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया और प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर को बिहार की बेटी बताया। पीएम मोदी ने उनसे मुलाकात के दौरान बिहार के साथ उनके पैतृक संबंधों को याद किया। महाकुंभ और सरयू का पवित्र जेल भेंट करते हुए उन्हें कैरेबियाई देश में गंगा धारा में चढ़ाने के लिए कहा।

गंगा धारा में महाकुंभ-सरयू का पवित्र जल

प्रधानमंत्री कमला जी के पूर्वज बिहार के बक्सर में रहा करते थे। कमला जी स्वयं वहां जाकर भी आई हैं। लोग इन्हें बिहार की बेटी मानते हैं। यहां उपस्थित अनेक लोगों के पूर्वज भी बिहार से ही आए हैं। बिहार की विरासत भारत के साथ ही दुनिया का भी गौरव है। आप सभी जानते हैं कि इस साल की शुरुआत में दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक समागम महाकुंभ आयोजित हुआ। मुझे महाकुंभ का जल अपने साथ ले जाने का सौभाग्य मिला है। मैं कमला जी से अनुरोध करता हूं कि वे यहां गंगा धारा में सरयू और महाकुंभ का पवित्र जल अर्पित करें।

दिल में रामायण रखते हैं

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर कहा कि लोकतंत्र हो, राजनीति हो, कूटनीति हो या उच्च शिक्षा हो, बिहार ने सदियों पहले दुनिया को ऐसे अनेक विषयों में नई दिशा दिखाई थी। मुझे विश्वास है कि 21वीं सदी की दुनिया के लिए भी बिहार की धरती से नई प्रेरणाएं और नए अवसर निकलेंगे। पीएम ने कहा कि प्रवासी भारतीय दुनिया में कहीं भी रहे लेकिन वो अपने दिलों में रामायण जरूर रखते हैं।

मोदी एक परिवर्तनकारी शक्ति

प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी, एक परिवर्तनकारी शक्ति हैं, जिन्होंने भारत के शासन को परिष्कृत किया है और अपने देश को एक प्रमुख और प्रभावशाली वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित किया है। आज पीएम मोदी 1.4 बिलियन से अधिक लोगों की सरकार के प्रमुख के हैं। एक ऐसे प्रतिष्ठित नेता के रूप में जिनका प्रभाव सीमाओं से परे है। भारत और त्रिनिदाद और टोबैगो को जोड़ने वाले संबंध केवल कूटनीतिक प्रकृति के नहीं हैं। ये वंश, रिश्तेदारी, त्याग और प्रेम के संबंध हैं।

 

 

Lalit Pandit

ललित पंडित 07 वर्षों से जनहित में पत्रकारिता कर रहे है। ललित पंडित के द्वारा प्रमुखतः जनपद गौतमबुद्धनगर में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। जनता की आवाज को अधिकारियों तक पहुँचा कर न्याय दिलाने में ललित पंडित के द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गयी है। ललित पंडित के द्वारा मुख्यतः अपराध से संबंधित खबरें कवर कर पीड़ितों को न्याय दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है। ललित पंडित ने अपना पत्रकारिता कैरियर 2014 में चैनल वन न्यूज़ के साथ शुरू किया। सन 2017 में ललित पंडित पंजाब केसरी के साथ जुड़े व गौतमबुद्धनगर संवाददाता के रूप में सेवाएं दी। सन 2019 में ललित पंडित ने प्रतिष्टित नेशनल न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष जॉइन किया। 2020 से ललित पंडित न्यूज़1 इंडिया के साथ गौतमबुद्धनगर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में ललित पंडित न्यूज़ इंडिया 24x7 में कार्यरत हैं।

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

4 hours ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

4 hours ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

5 hours ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

5 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

6 hours ago