नोएडा

Bachelor’s are not allowed : नोएडा की सिक्का कार्मिक ग्रीन्स सोसाइटी में कुंवारों को नहीं मिलेगा कमरा, गेट पर लगा नोटिस

Noida News : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा में एक दिलचस्प घटना सामने आई है। जहां सेक्टर-78 स्थित सिक्का कार्मिक ग्रीन्स सोसाइटी के मेन गेट पर बिल्डर की ओर से एक नोटिस लगाया गया है, जिसमें साफ तौर पर लिखा है कि “सोसाइटी में कुंवारे किरायेदारों का प्रवेश निषेध है।” यह कदम तब उठाया गया है जब नोएडा में दूसरे शहरों से आने वाले प्रोफेशनल्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिसके बाद नोटिस की तस्वीर वायरल हो रही है।

बैचलर किरायेदारों की संख्या बढ़ी

नोएडा शहर में दिल्ली, गुड़गांव और फरीदाबाद में काम करने वाले हजारों लोग निवास करते हैं और रोजाना आवागमन करते हैं। इस कारण शहर की हाइराइज सोसाइटियों में बैचलर किरायेदारों की संख्या काफी अधिक है। सिक्का कार्मिक ग्रीन्स सोसाइटी भी इसका अपवाद नहीं है, जहां 2016 से लोग निवास कर रहे हैं।

दो महीने से लगा नोटिस बोर्ड

सोसाइटी से मिली जानकारी के अनुसार, इस परिसर में कुल 692 फ्लैट हैं, जिनमें से अधिकतर में लोग रहते हैं। इसमें लगभग 25 प्रतिशत किरायेदार हैं। सोसाइटी निवासियों का कहना है कि यह नोटिस बोर्ड करीब दो महीने से लगा हुआ है। सोसाइटी के गार्ड ने बताया कि इस बोर्ड को इसलिए लगाया गया है ताकि आगे से कोई भी बैचलर किरायेदार सोसाइटी में न रहे, हालांकि जो किरायेदार पहले से रह रहे हैं, उनके साथ कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती। फिलहाल सोसाइटी का संचालन बिल्डर ही देख रहा है।

बैचलर किरायेदार मिले आपराधिक गतिविधियों में लिप्त

सिक्का ग्रुप के मीडिया प्रभारी ने इस कदम की पुष्टि करते हुए स्पष्टीकरण दिया है। उनका कहना है कि यह बोर्ड सुरक्षा कारणों से लगाया गया है। हाल ही में सोसाइटी में रहने वाले कुछ बैचलर किरायेदार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाए गए थे। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इस मामले में एक और दिलचस्प पहलू यह है कि सोसाइटी के मुख्य गेट के बाहर नोएडा प्राधिकरण का एक बोर्ड भी लगा था, जिस पर बिल्डर पर प्राधिकरण के बकाया की जानकारी लिखी थी। हालांकि, इस बोर्ड पर काली स्याही पोत दी गई है। सिक्का ग्रुप के प्रवक्ता का दावा है कि यह काला रंग शरारती तत्वों द्वारा पोता गया है और इसका कंपनी से कोई लेना-देना नहीं है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

22 minutes ago

6 दिन में 823 करोड़ के पार पहुंची ‘रामायण’, दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

Ramayana Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' बॉक्स ऑफिस…

45 minutes ago

दिवाली पर पटाखों के समर्थन में उतरे योगी आदित्यनाथ; बोले- चिंता करने की जरूरत नहीं, प्रदूषण अपने आप कम हो जाएगा

Yogi Adityanath on Diwali Pollution: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस और दिवाली…

2 hours ago

एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक की धमकी से हड़कंप, कोलकाता एयरपोर्ट पर रोका गया विमान

Air India Flight Threat Note: कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में…

2 hours ago

IBM का बड़ा फैसला, अमेरिका में ज्यादातर पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद

IBM H1B Visa Sponsorship: टेक कंपनी IBM ने अमेरिका में अपने कंसल्टिंग कारोबार के ज्यादातर…

3 hours ago