खेल

दिग्गजों के रिकॉर्ड धराशाई… इंग्लैंड के खिलाफ कारनामा कर गिल ने अपने नाम किए बड़े कीर्तिमान

Highest Individual Score in Test for India : भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने ऐतिहासिक पारी खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में नया अध्याय जोड़ा है. गिल ने इंग्लैंड की धरती पर 269 रनों की यादगार पारी खेलकर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. उनकी इस पारी ने न केवल भारत को मज़बूत स्थिति में पहुंचाया बल्कि टेस्ट इतिहास में भी उनका नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया.

दोहरा शतक से रिकॉर्डों की बारिश

पहली पारी में गिल ने 387 गेंदों का सामना करते हुए 30 शानदार चौके और 3 लाजवाब छक्के लगाए. यह उनके टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक रहा और वह इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए. उनसे पहले केवल राहुल द्रविड़ और मुरली विजय ही यह उपलब्धि हासिल कर सके थे.

सुनील गावस्कर का 46 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

शुभमन गिल ने अपने इस पारी से भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर का इंग्लैंड में टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया. गावस्कर ने 1979 में ओवल में 221 रन बनाए थे. गिल ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए इंग्लैंड में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

भारतीय कप्तान के रूप में सर्वोच्च स्कोर

गिल ने बतौर कप्तान इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया. उन्होंने तीन भारतीय कप्तानों के पुराने रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया…

  • विराट कोहली: गिल ने कोहली का इंग्लैंड में बतौर कप्तान सर्वोच्च स्कोर (149 रन) पीछे छोड़ा.
  • मोहम्मद अजहरुद्दीन: 1990 में अजहरुद्दीन ने लॉर्ड्स में 179 रन बनाए थे.
  • राहुल द्रविड़: 2002 में द्रविड़ ने 217 रन बनाए थे.
Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

12 minutes ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

29 minutes ago

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

13 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

13 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

14 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

15 hours ago