Japan PM Resignation Prime Minister Shigeru Ishiba will resign from his post taking steps to avoid division in LDP
Japan PM Resignation : जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने इस्तीफा देने का फैसला किया है. NHK के मुताबिक, उन्होंने यह कदम सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) में उत्पन्न विभाजन से बचने के लिए उठाया है.
इशिबा की नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार को जुलाई 2025 में हुए ऊपरी सदन (हाउस ऑफ काउंसिलर्स) चुनाव में हार का सामना करना पड़ा. चुनाव में एलडीपी-कोमेइटो गठबंधन को करारी शिकस्त मिली,जहां गठबंधन ने 50 सीटों का लक्ष्य रखा था,लेकिन केवल 47 सीटें ही हासिल कर सका. इस नतीजे के बाद,इशिबा की सरकार ने दोनों सदनों में बहुमत खो दिया,जो जापान की राजनीति में एक ऐतिहासिक झटका माना गया.
ये भी पढ़ें : अमेरिका में एयरपोर्ट के पास हेलीकॉप्टर क्रैश, आग लगने से सभी यात्रियों की मौत
इस हार के बाद पार्टी के भीतर इशिबा को हटाओ आंदोलन तेजी से उभरा. पार्टी के कई नेताओं और सांसदों ने उनके नेतृत्व पर सवाल उठाए, जिसके कारण उनकी स्थिति कमजोर हुई.
इशिबा ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण व्यापार समझौता किया था, जिसमें जापान ने अमेरिका के साथ ऑटोमोबाइल पर टैरिफ को 25% से घटाकर 15% करने पर सहमति जताई. इस समझौते को निवेशकों द्वारा सकारात्मक रूप से देखा गया था,लेकिन इसके बावजूद यह इशिबा के प्रधानमंत्री पद को बचाने में सक्षम नहीं हो पाया. वर्तमान में इशिबा ने पार्टी में एकता बनाए रखने और राजनीतिक अस्थिरता से बचने के लिए इस्तीफा देने का निर्णय लिया है. उनकी इस घोषणा से पहले, उन्होंने चुनावी परिणामों के लिए माफी भी मांगी थी और कहा था कि वह इस्तीफा देने पर विचार करेंगे.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…