ट्रैवल

भारत के 5 मंदिरों के रहस्य, जिनके आगे AI भी बेबस; अब तक अनसुलझे राज

Mysterious Temples : हाईटेक दौर में जहां एआई हर सवाल का जवाब दे देता है, वहीं भारत के 5 रहस्य ऐसे हैं जो आज भी विज्ञान के लिए अनसुलझी पहेली बने हुए हैं।

कोणार्क मंदिर

ओडिशा के पुरी जिले में बना कोणार्क मंदिर अद्भुत तरीके से समय भी बताता है। 13वीं सदी में बने इस दिव्य मंदिर में सूर्य के रथ के आकार के पहिये लगे हैं। ये पहिये सिर्फ सजावट के प्रतीक नहीं है बल्कि आश्चर्यजनक सटीकता के साथ समय भी बताते हैं। विद्वान यह देखकर हैरान रह जाते हैं कि पहियों के जरिए आखिर हम सटीक समय कैसे पता लगा सकते हैं|

बृहदेश्वर मंदिर

तमिलनाडु के तंजावुर जिले में एक मंदिर है, जिसका शिखर 200 फुट ऊँचा है। इसके ऊपर एक विशाल पत्थर इस तरह रखा गया है कि देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। उस समय बिना मशीनरी के इसे शिखर पर कैसे पहुँचाया गया, यह आज भी वैज्ञानिकों के लिए रहस्य बना हुआ है।

जगन्नाथ मंदिर

सामान्य तौर पर ऊँची इमारतों या खंभों पर लगे झंडे हवा के विपरीत दिशा में लहराते हैं। लेकिन ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर के शिखर का झंडा हमेशा उसी दिशा में लहराता है, जहां से हवा आ रही होती है। यह आज भी वैज्ञानिकों के लिए रहस्य है और कुदरत का अद्भुत करिश्मा माना जाता है।

कैलास मंदिर

आज के समय में पत्थर काटकर मंदिर या इमारत बनाना आम बात है। लेकिन सैकड़ों साल पहले जमीन के नीचे दबी एक विशाल चट्टान को काटकर पूरा मंदिर बनाया गया। इसके लिए 4 लाख पत्थर निकाले गए। मूर्तिकारों ने बिना कोई गलती किए यह असंभव काम कैसे किया, यह आज भी सबको हैरान करता है।

मीनाक्षी मंदिर

तमिलनाडु के मदुरै में मीनाक्षी मंदिर का निर्माण लगभग ढाई हजार साल पहले हुआ था। इसकी नक्काशी इतनी शानदार है कि लगता है जैसे यह पत्थर पर साधना हो रही हो। बिना किसी मशीन के, इतनी ऊंचाई पर चढ़कर कारीगरों ने यह काम कैसे किया, यह हर आगंतुक के लिए एक बड़ा रहस्य है।

ये भी पढ़े : Chandra Grahan 2025: पूरे 3 साल बाद लग रहा आज सबसे लंबा चंद्र ग्रहण, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Kajal Sharma

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

12 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

12 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

14 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

15 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

15 hours ago