उत्तराखंड

उत्तराखंड में पर्यटकों को लुभा रही ये जगह, आदि कैलाश यात्रा में स्वर्ग से सुंदर ‘पंचाचूली देश’

Uttarakhand Travel : भारत में घूमने की बात करें तो जगहों की कमी नहीं है। आपको यहां पहाड़, जमीन, रेगिस्तान, टापू, समुंद्र, बर्फ सब कुछ मिल जाएगा। यहां यात्रा कोई शोक से नहीं बल्कि धार्मिक महत्व के कारण की जाती है। यात्रा शुरू होने से पहले ही लोग इसके लिए कई महीने से इंतजार करके जाते हैं। उन्हीं में से एक आदि केलाश की यात्रा शुरू हो चुकी है। लोग खुब बढ़चढ़कर इस यात्रा में हिस्सा ले रहे हैं। इस यात्रा की खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाए कम हैं। जिसकी वजह से इस जगह की तुलना स्वर्ग से की जाती है। उन्हीं में से पंचाचूली पहाड़ की घाटी इन दिनों लोगों को खूब पसंद आ रही है। पंचाचूली पिथौरागढ़ जिले में स्थित है। यह जगह अनएक्सप्लोर है। हसीन वादियां, बर्फ से ढके पांच खूब ऊंचे सुंदर पहाड़ आपके दिल को जीतने के लिए काफी है। आइये जानते हैं कि इनकी क्या खासियत हैं….

पंचाचूली पहाड़ उत्तराखंड की एक प्रमुख पर्वत श्रृंखला है, जो अपनी अद्वितीय सुंदरता और आध्यात्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। आदि कैलाश यात्रा के दौरान पंचाचोली पहाड़ों का दीदार करना एक आपकी कल्पना के परे है। बारिश में इसकी सुंदरता डबल हो जाती है।

पंचाचूली पहाड़ों की यह हैं खासियत :

– प्राकृतिक सुंदरता: पंचाचूली पहाड़ों की ऊंचाई और बर्फ से ढकी चोटियां इसे एक अद्वितीय स्थल बनाती हैं। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय पंचाचूली पर्वत श्रृंखला की स्वर्णिम आभा इसे और भी आकर्षक बनाती है।

– आध्यात्मिक महत्व : पंचाचूली पहाड़ों का धार्मिक महत्व भी बहुत अधिक है। आदि कैलाश यात्रा के दौरान पंचाचूली पहाड़ों का दीदार करना एक आध्यात्मिक अनुभव है।

– ट्रेकिंग और फोटोग्राफी : पंचाचूली पहाड़ों के आसपास का क्षेत्र ट्रेकिंग और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए एक आदर्श स्थल है। यहां के मनभावन दृश्य और शांत वातावरण आपको खुश कर देगा।

पंचाचूली पहाड़ों के आसपास यहां भी घूम सकते हैं आप..

– मुनस्यारी : मुनस्यारी एक शांत और बेहद खूबसूरत जगह है, जो पंचाचूली पर्वत श्रृंखला के दर्शन के लिए प्रसिद्ध है।

– कौसानी : कौसानी को भारत का स्विट्जरलैंड कहा जाता है, जो त्रिशूल, नंदा देवी और पंचाचूली चोटियों की अद्भुत श्रृंखला के लिए प्रसिद्ध है।

इन पहाड़ों की सुंदरता और महत्व को देखना आपके लिए बेहद सुंदर और यादगार अनुभव है, जो आदि कैलाश यात्रा को और भी यादगार बनाता है। रूके क्या है.. इसके बारे में जानने के बाद आप भी घूमने का प्लान करें।

यह भी पढ़े: भगवान शिव को त्रिशूल किसने दिया? जानिए इस दिव्य अस्त्र की कहानी…

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago