उत्तर प्रदेश

स्कूल वैन में 4 साल की मासूम से दरिंदगी…लखनऊ में दिल दहलाने वाला वारदात

Lucknow: यूपी के लखनऊ इलाके में शर्मनाक कांड सामने आया है. स्कूल जाते समय वैन में चार साल की बच्ची के साथ वैन चालक ने रेप किया। जब बच्ची घर पहुंची और उसने अपनी मां को पूरी बात बताई तो मां शिकायत लेकर स्कूल पहुंची. इस दौरान आरोपी ने बच्ची की मां को भी धमकाया। अभी पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। और अब उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी गिरफ्तार

यूपी की राजधानी लखनऊ में  शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां एक स्कूल वैन के चलाने वाले ने चार साल की बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. जब बच्ची  अपने घर पहुंची और इशारों से अपनी मां को घटना के बारे में बताया, तब पूरे मामले का पता चला। इस केस में शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर उस आरोपी वैन चालक को अरेस्ट कर लिया है.

क्या है मामला?

जानकारी के हिसाब से, लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में एक स्कूल के वैन चालक ने चार साल की मासूम बच्ची के साथ स्कूल ले जाते समय वैन में रेप किया। इसके बाद जब बच्ची अपने घर वापस पहुंची तो उसने घटना के बारे में अपनी मां को बताया। बच्ची की बात सुनकर परिजन अचंभित रह गए। उसकी मां उसी समय शिकायत लेकर स्कूल पहुंची।  आरोपी चालक ने बच्ची की मां को धमकी दी। और तो और स्कूल वालों ने भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।

महिला ने दर्ज की FIR

बच्ची की मां ने बताया कि जब डॅाक्टर के पास गए तो बताया कि बच्ची के साथ गलत हुआ है। प्रिंसिपल से शिकायत की, लेकिन स्कूल की ओर से कहा गया कि स्कूल का नाम खराब होगा, इसलिए शिकायत हम दर्ज करवाएंगे, पर स्कूल ने कुछ नहीं किया। स्कूल ने मुझसे कोई बात नहीं की। स्कूल ने ड्राइवर को नौकरी से नहीं निकाला। ड्राइवर हमें ही गाली दे रहा था। ड्राइवर ने हमें धमकी दी। लेकिन अब पुलिस के पास जाकर एफआईआर दर्ज करवाई है।

ये भी पढ़े- सुबह-सुबह एक चम्मच घी! इस एक्ट्रेस की खूबसूरती और सेहत का राज

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

1 hour ago

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

2 hours ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

2 hours ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

3 hours ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

3 hours ago