दुनिया

BRICS देशों को ट्रंप की धमकी के पीछे क्या है असली वजह…? भारत पर क्या होगा इसका असर

Donald Trump On BRICS : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से BRICS देशों को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि अमेरिका के खिलाफ नीतियों का समर्थन करने वाले देशों पर वे 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने के साथ-साथ कठोर कार्रवाई भी करेंगे.

10% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की चेतावनी

वाशिंगटन में एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान ट्रंप ने BRICS समूह का नाम लिए बिना कहा कि जैसे ही उन्होंने इस समूह का नाम सुना, उन्होंने उस पर जोरदार प्रहार किया है और अगर यह समूह भविष्य में मजबूत भी होता है तो वह जल्द ही खत्म हो जाएगा. उन्होंने कहा कि हम कभी भी किसी को हमारे साथ खेलने की इजाजत नहीं देंगे.

BRICS के विस्तार से क्यों परेशान हैं ट्रंप

ट्रंप ने BRICS समूह के विस्तार की ओर इशारा करते हुए कहा कि अब यह समूह केवल ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका तक सीमित नहीं रहा बल्कि इसमें ईरान और इंडोनेशिया भी शामिल हो गए हैं. उन्होंने कहा कि वे अमेरिकी डॉलर की विश्व की आरक्षित मुद्रा की भूमिका की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और अमेरिका में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा शुरू करने के किसी भी प्रयास को रोकेंगे.

ये भी पढ़ें : मुंबई से पनामा तक मनी लॉन्ड्रिंग का नेटवर्क…छांगुर बाबा केस में बड़ा खुलासा

दूसरी ओर, BRICS समूह ने अमेरिका-विरोधी होने से साफ इनकार किया है. उन्होंने खुद को बहुपक्षीय कूटनीति के मंच के रूप में स्थापित किया है, खासकर ऐसे समय में जब G7 और G20 जैसे वैश्विक मंच आंतरिक मतभेदों और अमेरिका फर्स्ट एजेंडे के चलते संघर्ष कर रहे हैं. हालांकि इस साल की शुरुआत में ब्राजील ने BRICS की साझा मुद्रा की योजना को फिलहाल रोक दिया था, लेकिन समूह सीमा पार भुगतान के लिए स्थानीय मुद्राओं के उपयोग की पहल को आगे बढ़ा रहा है.

अमेरिका के लिए एक शत्रु हैं BRICS : ट्रंप

ट्रंप का मानना है कि BRICS अमेरिका के लिए एक शत्रु हैं और वे डॉलर को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं. हालांकि उन्होंने इसके कोई ठोस सबूत नहीं पेश किए. ट्रंप को इस बात का डर है कि यदि BRICS सदस्य देश स्थानीय मुद्राओं का उपयोग करके व्यापार करेंगे तो अमेरिकी डॉलर की वैश्विक प्रभुसत्ता कमजोर हो सकती है. इसी कारण वह बार-बार इन देशों को टैरिफ के जरिए दबाव में लाने की धमकी दे रहे हैं.

ब्राजील में हाल ही में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन में भी नेताओं ने अमेरिकी सैन्य और व्यापार नीतियों की आलोचना की थी, जिससे अमेरिका और BRICS देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है. ट्रंप के आक्रामक रुख से यह स्पष्ट होता है कि वह BRICS को केवल आर्थिक गठबंधन के रूप में नहीं, बल्कि अमेरिकी वर्चस्व के लिए एक गंभीर भू-राजनीतिक चुनौती के रूप में देख रहे हैं.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

13 minutes ago

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

35 minutes ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

1 hour ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

2 hours ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

2 hours ago

जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, आग बुझाते समय धमाका; 13 दमकलकर्मी घायल

Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…

3 hours ago