Cover Story Latest

अमेरिका के बैंगोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर क्रैश हुआ प्राइवेट जेट, 8 लोग थे सवार

Private jet crashed: अमेरिका में एक बार फिर विमान हादसा हुआ है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि बैंगोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 8 लोगों को ले जा रहा एक प्राइवेट विमान टेकऑफ के दौरान क्रैश हो गया है। बॉम्बार्डियर चैलेंजर 600 रविवार शाम 7:45 बजे के आसपास क्रैश हुआ था। विमान में सवार लोगों की हालत के बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं मिली है। FAA और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने हादसे की जांच शुरू कर दी है

अमेरिका में विंटर स्टॉर्म का कहर जारी है

यह दुर्घटना तब हुई जब देश के ज्यादातर हिस्से एक बड़े बर्फीले तूफान से जूझ रहे हैं। देश के कई अन्य हिस्सों की तरह बैंगोर में भी लगातार बर्फबारी हुई है। बैंगोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट ऑरलैंडो, फ्लोरिडा, वॉशिंगटन, शार्लोट और नॉर्थ कैरोलिना जैसे शहरों के लिए सीधी उड़ानें प्रदान करता है।

ये भी पढ़ें: विंटर स्टॉर्म के चलते अमेरिका में 13000 फ्लाइट्स रद्द, ट्रंप ने दी 12 राज्यों में इमरजेंसी की मंजूरी

लोगों में पॉपुलर है बॉम्बार्डियर चैलेंजर 600 जेट

बॉम्बार्डियर चैलेंजर 600 एक चौड़ी बॉडी वाला बिजनेस जेट है जिसे 9 से 11 यात्रियों के लिए बनाया गया है। aircharterservice.com के अनुसार, इसे 1980 में 'वॉक-अबाउट केबिन' वाले पहले प्राइवेट जेट के रूप में लॉन्च किया गया था और यह अभी भी एक पॉपुरल चार्टर विकल्प बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट में बड़ा दावा, कहा- देश में विरोध प्रदर्शन के दौरान खामेनेई की सेना ने ली 36000 लोगों की जान

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

10 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

11 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

12 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

12 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

13 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

13 hours ago