Priyanka Chopra
Priyanka Chopra : बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने इस साल दिवाली का त्योहार विदेश में परिवार और दोस्तों के बीच बड़ी ही खूबसूरती से मनाया है। देश से दूर रहते हुए भी प्रियंका ने भारतीय परंपराओं का पूरा सम्मान किया और अपने घर को सजाकर लक्ष्मी पूजन किया। उन्होंने अपनी बेटी मालती मैरी और पति निक जोनस के साथ मिलकर इस त्यौहार को खास बनाया।
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर दिवाली सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें साझा की और लिखा, "थोड़ा सा ये और बहुत कुछ वो… यह दिवाली दिल से भरी हुई थी। इस त्योहार को उन लोगो के साथ मनाना जिन्होंने पहली बार इसकी रौनक देखी, मेरे लिए बेहद खास अनुभव रहा, खासतौर पर मालती के दोस्तों के लिए। सभी को दिवाली और नए साल की ढेरों शुभकामनाएं। यह साल सभी के जीवन में प्रेम, समृद्धि और खुशियां लेकर आए।”
सोशल मीडिया पर साझा तस्वीरों में प्रियंका सफेद पारंपरिक परिधान में लक्ष्मी पूजा करती नज़र आ रही हैं। उनके साथ पति निक जोनस और मां डॉ. मधु चोपड़ा भी पूजा में सम्मिलित हुए। पूजा के बाद प्रियंका ने लाल रंग के खूबसूरत शरारा सेट में दिवाली पार्टी अटेंड की, जिसमें वे बेहद एलिगेंट और ग्रेसफुल दिखीं।
प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर साबित किया कि चाहे वह दुनिया के किसी भी कोने में हों, भारतीय संस्कृति और परंपराओं से उनका जुड़ाव अटूट है। उनकी दिवाली पार्टी में भारतीय सजावट, रोशनी और पारंपरिक संगीत का मेल देखने को मिला, जिससे यह जश्न एक यादगार शाम में तब्दील हो गया।
ये भी पढ़े - Ek Deewane ki Deewaniyat Review: हर्षवर्धन राणे की इमोशनल फिल्म, ‘Thamma’ से कड़ी टक्कर!
अभिनेत्री ने अपने फैंस और चाहने वालों को दिवाली की बधाई देते हुए कहा कि आने वाला साल सभी के लिए खुशियों, सफलता और प्रेम से भरा हो।
Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…
Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…
Post Diwali Healthy Eating Tips: दिवाली भले ही बीत गई हो, लेकिन घरों में मिठाइयों…
Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…
Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…
Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…