Punjab News
Punjab News : भारत के बड़े गैंगस्टर और अपराधी अब कनाडा को सुरक्षित ठिकाने के रूप में देख रहे हैं। हाल ही में वहां एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसे गोदारा गैंग द्वारा अंजाम दिया गया बताया जा रहा है। यह फायरिंग लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग के बीच की कट्टर दुश्मनी का हिस्सा मानी जा रही है।
गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए घटना की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि फायरिंग उन्होंने ही करवाई है। पोस्ट में कहा गया, "राम राम सभी भाईयों को… मैंने और मेरे साथियों ने कनाडा में हुई गोलीबारी करवाई। इसका मकसद हमारे दुश्मनों को समझाना है कि अगर उन्होंने हमारे भाईयों की तरफ देखा या हमारी योजना में बाधा डाली तो अगली बार परिणाम भयंकर होंगे।"
गोदारा गैंग ने अपने पोस्ट में साफ चेतावनी दी कि अगर कोई उनके दुश्मनों को पैसे, हथियार या जानकारी देगा तो उसके घर और परिवार को भी निशाना बनाया जाएगा। पोस्ट में लिखा गया, "अभी तो शुरुआत हुई है! आगे-आगे देखो होता है क्या!" उन्होंने बिजनेसमैन, बिल्डर और हवाला कारोबारियों को भी चेतावनी दी।
कुछ दिन पहले ही रोहित गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि उनके लोगों ने कैलिफोर्निया में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हरि बॉक्सर पर हमला कर उसे गोली मार दी थी। इस हमले के बाद लॉरेंस गैंग ने बदला लेने की योजना बनाई है। ऐसे में दोनों गैंगों के बीच कनाडा और अमेरिका में गैंगवार की आशंका जताई जा रही है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…