Flipkart Sale
Flipkart Sale : दिवाली के बाद भी ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट्स की बरसात जारी है। कंपनी ने अपनी Big Bang Diwali Sale में कई प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी कटौती की है। इन्हीं में से एक है सैमसंग का फ्लैगशिप फोन Samsung Galaxy S24 5G, जो अब ग्राहकों को अब तक की सबसे कम कीमत पर मिल रहा है।
आमतौर पर करीब ₹65,000 में मिलने वाला यह स्मार्टफोन अब सिर्फ ₹39,999 में उपलब्ध है। इतना ही नहीं, अगर आप खरीदारी के दौरान SBI बैंक कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको अतिरिक्त ₹1,000 का डिस्काउंट भी मिलेगा, जिससे इसकी कीमत घटकर मात्र ₹38,999 रह जाएगी। कंपनी ने ग्राहकों के लिए नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी दी है, जिसकी शुरुआत ₹6,667 प्रति माह से हो रही है।
फ्लिपकार्ट इस फोन पर एक्सचेंज बेनिफिट भी दे रहा है। अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन बदलकर नया Galaxy S24 5G लेते हैं तो आपको ₹38,900 तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। हालांकि, यह ऑफर पुराने फोन की ब्रांड, मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करता है। साथ ही ग्राहक चाहें तो थोड़ी सी अतिरिक्त रकम देकर एक्सटेंडेड वारंटी और प्रोटेक्शन प्लान भी खरीद सकते हैं।
सैमसंग के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में 6.2 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मौजूद है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग दोनों के लिए बेहद दमदार है। फोन में 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। बैटरी की बात करें तो यह 4,000mAh की पावरफुल बैटरी के साथ आता है, जिसे 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
कैमरा सेक्शन में कंपनी ने कोई कमी नहीं छोड़ी है। डिवाइस में 50MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं, फ्रंट कैमरा 12MP का है, जो हाई-क्वालिटी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए बेहतरीन है।
ये भी पढ़े - दिल्ली का ‘दिल’ Connaught Place: जानिए क्यों रखा गया इसका ये शाही नाम
₹40,000 से कम की कीमत में सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन इस समय मार्केट में सबसे बेहतरीन डील्स में से एक है। इसमें न केवल शानदार डिस्प्ले और प्रोसेसर मिलता है, बल्कि बेहतरीन कैमरा क्वालिटी और कई AI फीचर्स भी हैं, जो इसे इस रेंज में टॉप चॉइस बनाते हैं
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…