देश

Parliament Session : प्रियंका गांधी और राजनाथ सिंह की संसद में मुलाकात, SIR पर चर्चा की मांग की

Parliament Session : संसद परिसर में आज एक दिलचस्प घटनाक्रम हुआ, जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वायनाड ने मकर द्वार पर मुलाकात की. यह मुलाकात उस समय हुई जब संसद के मानसून सत्र का 11वां दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित कर दी गई थी.

SIR पर चर्चा की मांग की

सूत्रों के मुताबिक इस मुलाकात के दौरान प्रियंका गांधी ने राजनाथ सिंह से बिहार SIR (स्मॉल इंडिविजुअल रिकॉड) मामले पर चर्चा की मांग की. प्रियंका गांधी ने राजनाथ सिंह से आग्रह किया कि क्या आप इस पर सदन में चर्चा करवाने का प्रयास करेंगे? हालांकि,राजनाथ सिंह ने उन्हें जवाब देते हुए कहा,नहीं, यह संभव नहीं है.

बिहार SIR मामले पर सरकार से चर्चा की मांग

गौरतलब है कि विपक्षी दलों द्वारा बिहार SIR मामले पर सरकार से चर्चा की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार का कहना है कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है और इसका निर्णय सरकार का नहीं है. इसके बावजूद, विपक्षी दलों का जोर है कि सदन में इस मुद्दे पर गहन बहस होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें : संसद में नहीं होगी SIR और ड्राफ्ट मतदाता सूची पर चर्चा, सरकार ने किया बहस से इंकार!

इस मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने इस मामले पर अपनी राय दी और कहा कि इस मुद्दे पर संसद में चर्चा होनी चाहिए. यह महत्वपूर्ण है कि सरकार इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट करे.

सरकार और चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया का इंतजार

यह घटनाक्रम संसद के भीतर और बाहर दोनों जगह सियासी चर्चाओं का कारण बन गया है, खासकर जब विपक्षी दलों द्वारा बिहार SIR मामले पर सरकार से जवाब की मांग की जा रही है. संसद की कार्यवाही के स्थगित होने के बाद,इस मुद्दे पर विपक्ष का दबाव बढ़ने की संभावना है और यह देखा जाना बाकी है कि सरकार और चुनाव आयोग इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं.

-कनिका कटियार ( नई दिल्ली )

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

17 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

1 hour ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

3 hours ago