बिहार चुनाव

“खुद ही संदिग्ध आयोग बन गया है”, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की चुनाव आयोग पर कड़ी प्रतिक्रिया

Pappu Yadav: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को दो मतदाता पहचान पत्र मामले में चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। जिसको लेकर अब पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पप्पू यादव ने सोमवार को कहा कि चुनाव आयोग खुद ही संदिग्ध आयोग बन गया है और बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है। जब चुनाव आयोग ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को उनके EPIC कार्ड का विवरण मांगने के लिए नोटिस भेजा तो उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग कोई अलादीन का चिराग नहीं है।

बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है चुनाव आयोग

संसद परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए पूर्णिया सांसद (Pappu Yadav) ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा, “बीजेपी और मोदी जी भ्रम फैला रहे हैं। क्या चुनाव आयोग ‘अलादीन का चिराग’ है? नोटिस भेजकर वे क्या करेंगे? चुनाव आयोग अपने आप में एक ‘संदिग्ध आयोग’ है। उन्होंने कहा है कि वो हर हाल में बीजेपी के प्रवक्ता हैं।”

तेजस्वी यादव से मांगा था EPIC कार्ड का विवरण

दरअसल, पटना स्थित निर्वाचन निबंधन अधिकारी ने रविवार को तेजस्वी यादव से उस EPIC कार्ड का विवरण देने को कहा था, जिसका जिक्र उन्होंने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया था ताकि मामले की गहन जांच हो सके। आयोग ने तेजस्वी को भेजे पत्र में लिखा है, “आपके प्रेस कॉन्फ्रेंस के हवाले से बताया गया कि आपका EPIC नंबर RAB2120 है। प्रारंभिक जांच के अनुसार EPIC नंबर RAB2916120 आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया गया प्रतीत होता है। आपसे अनुरोध है कि कृपया 02.08.2025 को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आपके द्वारा उल्लिखित EPIC कार्ड का विवरण अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराने का कष्ट करें ताकि इसकी गहन जांच हो सके।”

आयोग ने बताया वास्तविक EPIC नंबर

इतना ही नहीं, नोटिस में चुनाव आयोग ने कहा कि तेजस्वी यादव के मतदाता पहचान पत्र का वास्तविक मतदाता पहचान पत्र क्रमांक यानी EPIC नंबर RAB0456228 है। तेजस्वी यादव के मतदाता पहचान पत्र का विवरण देते हुए, चुनाव आयोग ने कहा कि तेजस्वी यादव का नाम मतदान केंद्र संख्या 204 (बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के पुस्तकालय भवन) के क्रमांक 416 पर दर्ज है और मतदाता पहचान पत्र क्रमांक RAB0456228 है।

यह भी पढ़ें: चीन पर बिना सबूत बोले राहुल गांधी, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार — कहा ‘अगर आप सच्चे भारतीय होते…

बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के लिए चुनाव आयोग की आलोचना करते हुए पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने आरोप लगाया कि बीजेपी और चुनाव आयोग बिहार के लोगों के अधिकारों पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है। जिस तरह से बीजेपी और चुनाव आयोग ने पिछले दरवाजों से SIR पर हमला किया है, उससे बिहार और बिहारियों के अधिकारों पर हमला हुआ है।”

यह भी देखें: Noida News : पत्नी का गैर मर्द के साथ संबंध… दुखी पति ने दी जान.. अब सड़कों पर हो रहा कैंडल मार्च

 

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

14 minutes ago

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…

47 minutes ago

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…

51 minutes ago

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

1 hour ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

1 hour ago