उत्तर प्रदेश

Property Becomes Expensive : आठ साल बाद लागू हुए नए सर्किल रेट, संपत्ति खरीदना हुआ महंगा

Property Becomes Expensive : आगरा जिले में आठ साल बाद नए सर्किल रेट लागू कर दिए गए हैं। सोमवार से प्रभावी हुए इन दरों के कारण अब जमीन, मकान और दुकानों की रजिस्ट्री पर 30 से 50 प्रतिशत तक अधिक खर्च करना पड़ेगा। इसका सीधा असर खरीदारों की जेब पर पड़ेगा।

प्रमुख बाजारों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

जिले के सबसे महंगे बाजारों में शामिल फव्वारा और संजय प्लेस में कीमतों में भारी इजाफा किया गया है। अब फव्वारा में दुकान का सर्किल रेट 1.30 लाख रुपये प्रति वर्गमीटर से बढ़कर 1.95 लाख रुपये हो गया है। वहीं, संजय प्लेस में व्यावसायिक भवनों में दुकानों का रेट 1.21 लाख रुपये से बढ़कर 1.84 लाख रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा, MD रोड, कमला नगर, जयपुर हाउस और फतेहाबाद रोड पर भी नए सर्किल रेट लागू होने से संपत्ति खरीदने की लागत बढ़ जाएगी।

शहर तक सीमित नहीं नए रेट

नए सर्किल रेट सिर्फ शहर तक सीमित नहीं हैं। खेरागढ़, एत्मादपुर, फतेहाबाद, किरावली, बाह और सदर तहसील क्षेत्रों में भी सोमवार से बढ़ी हुई दरों के आधार पर स्टांप शुल्क देना अनिवार्य हो गया है।

कितनी बढ़ोतरी हुई?

  • आवासीय दरों में 30 से 40% तक वृद्धि।
  • व्यावसायिक संपत्तियों में 35 से 40% इजाफा।
  • रोड सेगमेंट में 50% तक बढ़ोतरी।
  • नव विकसित क्षेत्रों और औद्योगिक इलाकों में भी 30% तक बढ़त।

सड़क की चौड़ाई के अनुसार रेट

नई व्यवस्था में सड़क की चौड़ाई के आधार पर भूमि की कीमत तय की गई है। 9 मीटर, 18 मीटर और 18 मीटर से चौड़ी सड़कों पर अलग-अलग सर्किल रेट निर्धारित हुए हैं। इसके अलावा, वाणिज्यिक संपत्ति जैसे दुकान, कार्यालय और गोदाम के लिए अलग दरें तय की गई हैं। एकल वाणिज्यिक भवनों में दुकानों और कार्यालयों का रेट उनके कार्पेट एरिया के अनुसार तय होगा।

प्रमुख इलाकों के नए रेट

  • संजय प्लेस में 9 मीटर मार्ग – ₹1,02,000 से बढ़कर ₹1,53,000
  • संजय प्लेस में व्यावसायिक भवन की दुकान – ₹1,21,000 से बढ़कर ₹1,84,000
  • संजय प्लेस में आजाद फिलिंग स्टेशन से यश बैंक तक – ₹89,500 से बढ़कर ₹1,34,000
  • MG रोड में हरीपर्वतन से नालबंद चौराहा – ₹83,000 से बढ़कर ₹1,24,000
  • मदिया कटरा तिराहा से रेलवे फाटक तक – ₹55,000 से बढ़कर ₹82,000
  • सुभाष पार्क से पंचकुइयां मार्ग तक – ₹55,000 से बढ़कर ₹82,000
  • कमला नगर (बी, सी, डी ब्लॉक) – ₹55,000 से बढ़कर ₹74,000
  • फव्वारा में दुकान – ₹1,30,000 से बढ़कर ₹1,95,000
  • हींग की मंडी में दुकान – ₹1,00,000 से बढ़कर ₹1,50,000

ये भी पढ़े : Degree Verification Campaign in UP: यूपी के 290 प्राचार्यों के प्रमाणपत्रों की दोबारा होगी जांच, 70% पर फर्जी शोध अनुभव का आरोप

खरीदारों पर सीधा असर

विशेषज्ञों का कहना है कि सर्किल रेट बढ़ने से संपत्ति खरीदना न सिर्फ महंगा होगा बल्कि रियल एस्टेट बाजार पर भी असर पड़ेगा। रजिस्ट्री के लिए अधिक स्टांप शुल्क देना होगा, जिससे जमीन, मकान और दुकानों के सौदों में 40 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

Shweta Gupta

Recent Posts

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

5 minutes ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

30 minutes ago

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग

Gyanesh Kumar SIR Petition: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान चुनावी प्रक्रिया से जुड़े कथित…

31 minutes ago

कांग्रेस के 5 वोट खिसके, BJP को मिले 65 वोट; अनुसुईया गोस्वामी बनीं कोटा की मेयर

Kota Mayor Election: कोटा नगर निगम के मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला…

51 minutes ago

बांका मामले पर JDU नेता हर्षवर्धन सिंह का बयान, बोले- महिला अपराध पर जीरो टॉलरेंस, दोषियों पर होगी कार्रवाई

Harshvardhan Singh Banka Case: बिहार के बांका में महिला से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल…

1 hour ago

भाद्रपद पूर्णिमा कल या परसों? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ समय और पूजा विधि

bhadrapada-purnima-2026-date-puja-shubh-muhurat: भाद्रपद महीने की पूर्णिमा को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। इस…

1 hour ago