दिल्ली/NCR

पंजाब कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर घमासान, गुटबाजी तेज, 23 फरवरी को दिल्ली में अहम बैठक

Punjab Congress Delhi Meeting: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में एक बार फिर अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर पार्टी के दो बड़े चेहरे चरणजीत सिंह चन्नी और मौजूदा अध्यक्ष राजा वॉरिंग आमने-सामने खड़े नजर आ रहे हैं। इस टकराव ने पंजाब कांग्रेस की सियासत को एक बार फिर गर्मा दिया है।

कांग्रेस आलाकमान तक लगातार शिकायतें

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कई विधायक और नेता लंबे समय से राजा वॉरिंग की कार्यशैली से असंतुष्ट हैं। उन पर आरोप है कि वे संगठन को साथ लेकर चलने में असफल रहे हैं। यही वजह है कि कांग्रेस आलाकमान तक लगातार शिकायतें पहुंच रही हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव भले ही अभी दूर हों, लेकिन चुनाव से ठीक एक साल पहले शुरू हुई यह खींचतान पार्टी के लिए खतरे की घंटी मानी जा रही है।

23 फरवरी को दिल्ली में अहम बैठक

हालात की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस ने 23 फरवरी को दिल्ली में एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी और सांसदों को बुलाया गया है, जबकि विधायकों की राय अलग से ली जाएगी। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक के बाद पंजाब कांग्रेस की कमान को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि चरणजीत सिंह चन्नी खुद प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं और उनके समर्थक बदलाव की जोरदार पैरवी कर रहे हैं। अब सबकी निगाहें दिल्ली बैठक पर टिकी हैं, जहां से पंजाब कांग्रेस की राजनीति की दिशा तय होगी।

-कनिका कटियार, नई दिल्ली

ये भी पढ़ें: लिव-इन रिलेशन पर मद्रास HC का अहम रुख, महिलाओं को पत्नी जैसा कानूनी दर्जा देने की वकालत

Shagun Chaurasia

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

20 minutes ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

47 minutes ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

1 hour ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

2 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

2 hours ago