lose belly fat fast
Winter Health Tips: बढ़ती तोंद आज के समय की सबसे आम स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है। घंटों ऑफिस में बैठना, जंक फूड और कम नींद, ये तीनों पेट के आसपास जमा चर्बी को तेजी से बढ़ाते हैं। मोटापा न सिर्फ दिखने में खराब लगता है, बल्कि डायबिटीज, हार्ट डिजीज और हार्मोनल गड़बड़ियों की जड़ भी बनता है। ऐसे में सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर, जो करीना कपूर की फिटनेस में अहम भूमिका निभाती हैं, सर्दियों में बैली फैट घटाने के लिए 3 बेहद असरदार रूल लेकर आई हैं।
रुजुता के मुताबिक सर्दी के मौसम में बाजरा सुपरफूड की तरह काम करता है। हफ्ते में कम से कम एक बार बाजरे की रोटी, बाजरे का लड्डू या शीरा ज़रूर खाएं।
फायदें-
• इम्यूनिटी बढ़ाता है
• हेयर फॉल कम करता है
• शरीर को भरपूर ऊर्जा देता है
यदि बाजरा पचाने में दिक्कत हो, तो रोटी में थोड़ा चावल का आटा और घी मिलाएं तथा खाने के बाद गुड़ लें। लहसुन की चटनी के साथ खाना पाचन को और बेहतर बनाता है।
विशेषज्ञ के अनुसार सर्दी में लोग सुस्त हो जाते हैं, जिससे फैट तेजी से बढ़ता है। रोजाना कुछ मिनट की स्ट्रेचिंग खासकर बैक स्ट्रेचिंग शरीर में लचीलापन लाती है।
लाभ-
• स्ट्रेस कम
• चोट लगने का खतरा कम
• बैलेंस और पोस्टर बेहतर
तीसरा रूल सीधे आपके लाइफस्टाइल से जुड़ा है। लंबे समय तक मोबाइल पर स्क्रॉल करना एक्टिविटी को कम करता है और मोटापा बढ़ाता है। घर में एक “स्क्रीन ज़ोन” बनाएं, बेडरूम, डाइनिंग टेबल और बाथरूम में फोन से पूरी तरह दूरी
इन तीन आसान नियमों को अपनाकर आप न सिर्फ बैली फैट घटा सकते हैं, बल्कि पूरे सर्दी सीजन में एनर्जी, फुर्ती और सेहत को भी बेहतरीन बनाए रख सकते हैं।
ये भी पढ़े: उड़ान रद्द और देरी के बाद इंडिगो ने उठाया बड़ा कदम, विशेषज्ञ करेंगे जांच
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…