Others

राहुल गांधी–कनिमोझी मुलाक़ात – अच्छी हुई शुरुआत लेकिन अभी नहीं बनी बात, राहुल ने कहा कांग्रेस की सीट शेयरिंग कमिटी से बात करे डीएमके : सूत्र

तमिलनाडु में डीएमके और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे के पेंच को सुलझाने के लिए कनिमोझी ने राहुल गांधी से मुलाक़ात की. दस जनपथ पर दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक चली बातचीत के बाद कनिमोझी मीडिया से बात किए बिना निकल गईं. औपचारिक तौर पर कांग्रेस और डीएमके ने इस मुलाक़ात को लेकर चुप्पी साधी हुई है.

लेकिन कांग्रेस सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी और कनिमोझी की मुलाक़ात अच्छे माहौल में हुई. हालांकि सीटों को लेकर बात नहीं बनी है . राहुल गांधी ने कांग्रेस के सम्मान पर जोर दिया और कहा कि डीएमके को सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे द्वारा बनाई गई तमिलनाडु कांग्रेस की कमिटी से बात करनी चाहिए.

दरअसल डीएमके से सीट बंटवारे की बातचीत तय करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने नवंबर में ही प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की एक कमिटी बनाई थी. हालांकि इस कमिटी से डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने महज़ एक बार शिष्टाचार मुलाक़ात की है. दोनों दलों में सीट बंटवारे की औपचारिक बातचीत शुरू तक नहीं हो पाई है.

पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 25 सीटों पर चुनाव लड़ा और 18 पर जीत दर्ज की. इस बार कांग्रेस ज़्यादा सीटें तो माँग ही रही है साथ ही सरकार बनने पर सत्ता में हिस्सेदारी भी माँग रही है. लेकिन डीएमके ना तो सत्ता में कांग्रेस को साझेदार बनाना चाहती है ना ही ज्यादा सीटें देना. इस बीच प्रवीण चक्रवर्ती जैसे कुछ कांग्रेस नेताओं ने टीवीके के साथ गठबंधन की वकालत शुरू कर दी.

बहरहाल राहुल गांधी के साथ कनिमोझी की मुलाक़ात के बाद अब दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे की बातचीत आगे बढ़ने की संभावना है. हालांकि तस्वीर पूरी तरह साफ़ होने में अभी समय लगेगा.

डीएमके के साथ कांग्रेस का गठबंधन करीब दो दशकों से है लेकिन अब पार्टी नेतृत्व को लगता है कि गठबंधन के बावजूद सत्ता में भागीदारी ना मिलने से उसके कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं मिलता और पार्टी को भी अपनी जड़ें जमाने में मुश्किल होती है. दूसरी तरफ़ डीएमके को लगता है कांग्रेस बिना किसी आधार के ज़्यादा सीटों की डिमांड कर रही है.

Report By- kanika katiyar

Sanjiv Kushwaha

Recent Posts

भाद्रपद पूर्णिमा कल या परसों? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ समय और पूजा विधि

bhadrapada-purnima-2026-date-puja-shubh-muhurat: भाद्रपद महीने की पूर्णिमा को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। इस…

4 minutes ago

मां को भनक तक नहीं लगी, जापान पहुंचीं सीमा… फिर ट्रैक पर रच दिया इतिहास

Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…

30 minutes ago

गणपति विसर्जन में खंडित हो जाए मूर्ति तो क्या करें? जानें सही तरीका

Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…

46 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के यूपी दौरे टले, चुनाव आयोग ने SIR विवाद से किसी संबंध से किया इनकार

Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…

49 minutes ago

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

1 hour ago