देश

वोट चोरी को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे राहुल-प्रियंका पुलिस की हिरासत में, सड़क पर सांसदों का बवाल

vote chori march : कथित ‘वोट चोरी’ और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए विपक्षी दलों ने सोमवार को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में संसद भवन के मकर द्वार से लेकर चुनाव आयोग के मुख्यालय तक विरोध मार्च निकाला गया, जिसमें 300 से अधिक विपक्षी सांसदों ने भाग लिया।

राहुल-प्रियंका गांधी हिरासत में

इस मार्च में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुलिस बैरिकेड को फांदते हुए प्रदर्शन में जोरदार भागीदारी दिखाई। दिल्ली पुलिस ने इस विरोध मार्च के मद्देनज़र राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए थे, लेकिन बावजूद इसके कई नेता बैरिकेड्स पार कर आगे बढ़ते दिखे। मार्च के दौरान जब पुलिस ने राहुल गांधी को आगे बढ़ने से रोका, तो उन्होंने सड़क पर ही अन्य सांसदों के साथ बैठकर विरोध जताया। कुछ समय बाद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया गया।

चुनाव आयोग पर विपक्ष का सवाल

हिरासत में लिए जाने से पहले राहुल गांधी ने कहा कि ये लड़ाई संविधान बचाने की है। यह एक व्यक्ति, एक वोट की लड़ाई है। हमें साफ और निष्पक्ष वोटर लिस्ट चाहिए। वहीं प्रियंका गांधी ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा ये सरकार कायर है। ये डरे हुए हैं।

इस दौरान कई अन्य विपक्षी नेता,जिनमें शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद संजय राउत और राजनीतिक विश्लेषक व नेता सागरिका घोष भी शामिल थीं, पुलिस हिरासत में ले लिए गए। सभी नेताओं को संसद मार्ग थाने लाया गया।

कांग्रेस का सरकार पर हमला

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार और चुनाव आयोग के गठजोड़ को देश ने खारिज कर दिया है। अब एक ही नारा है बोल रहा है पूरा देश, वोट हमारा छू कर देख।

प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि जब तक चुनावों की निष्पक्षता को लेकर जनता के मन में संदेह है, तब तक चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर ये संदेह दूर होते हैं, तो आयोग की विश्वसनीयता फिर से स्थापित हो सकती है।

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago