UP VIDHANSABHA AI
UP Vidhansabha AI : यूपी विधानसभा में आज एक विशेष सत्र रखा गया, जिसका मकसद विधायकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से अवगत कराना और तकनीकी समझ बढ़ाना था। इसी दौरान सदन में विधायक अभय सिंह को लेकर AI ने जो बातें कहीं, जिन्हें सुनकर सदन में हंसी की लहर दौड़ गई। वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। विधानसभा में आयोजित इस कार्यक्रम को चलाने की क्रिया आईटी एक्सपर्ट हर्षित और आशुतोष तिवारी ने की थी।
विधायक अभय सिंह ने AI, जैसे कि ChatGPT, को ‘ठग’ कहा। उन्होंने कहा कि इस तकनीक के पास स्वयं की कोई जानकारी नहीं होती यह जानकारी हमें से लेता है और फिर वही हमें वापस देता है। उन्हें लगता है कि AI का डेटा भरोसेमंद नहीं है।
उन्होंने एक मज़ेदार उदाहरण यह देकर सदन को हंसाया जब उन्होंने पूछा, “अगर तीसरी विश्वयुद्ध हो जाए तो किसकी तरफ झुकाव रहेगा?” तो AI ने कहा कि अमेरिका के साथ रहना चाहिए। फिर सवाल किया कि “अमेरिका पाकिस्तान का सहयोगी है”, तो AI ने सुझाव दिया कि “आप रूस के साथ जा सकते हैं”। इस पर सदन में जोरदार ठहाके गूँज उठे।
ये भी पढ़े : Parliament Monsoon Session: SIR और ‘वोट चोरी’ पर विपक्ष का हल्ला बोल, बैरिकेड्स से कूदे अखिलेश यादव
अभय सिंह ने तर्क दिया कि जैसे कई बार गूगल मैप गलत डारेक्शन देता है, वैसे ही AI भी “बेड़ा गर्क” कर सकता है अगर हम उस पर अधिक निर्भर हो जाएं। उन्होंने कहा कि अस्थाई जानकारी तो AI दे सकता है, लेकिन उस पर पूरी तरह भरोसा करना जोखिमपूर्ण हो सकता है।
ये भी पढ़े : JAG पर SC का फैसला, पुरुष- महिला अभ्यर्थियों के लिए बराबर होगी पोस्ट
उन्होंने अपनी कुंडली से संबंधित सवाल पूछा—”मेरा राजयोग कब तक रहेगा?” तो AI ने जवाब दिया कि “यह समय तक रहेगा”। लेकिन फिर विधायक ने बताया कि उनके पंडित ने पहले ही वही समय बताया था। AI ने विनम्रता से स्वीकार किया, “हां, मैं गलत था, आप सही हैं, मैंने आपका मूल नक्षत्र नहीं देखा था”। इस बात पर सदन फिर मुस्कुरा उठा।
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…