देश

तमिलनाडु के स्कूल कार्यक्रम में शामिल होंगे राहुल गांधी, ऊटी के गुडलूर स्कूल कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा!

Rahul Gandhi Ooty Visit: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को तमिलनाडु के ऊटी दौरे पर पहुंचेंगे। वह यहां गुडलूर स्थित एक स्कूल में आयोजित विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। चुनावी साल में राहुल गांधी का यह तमिलनाडु का पहला दौरा माना जा रहा है, जिसको लेकर राजनीतिक हलकों में खास चर्चा है।

राहुल का विशेष जुड़ाव

सूत्रों के मुताबिक, ऊटी के गुडलूर इलाके में स्थित स्कूल में गोल्डन जुबली समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। बताया जा रहा है कि इस स्कूल का राहुल गांधी से भावनात्मक जुड़ाव भी रहा है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जब यात्रा तमिलनाडु पहुंची थी, तब राहुल गांधी ने इसी स्कूल परिसर में रात्रि विश्राम किया था। उस दौरान यह स्कूल कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए एक अहम पड़ाव बना था।

अब एक बार फिर इसी स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राहुल गांधी की मौजूदगी तय मानी जा रही है। हालांकि, उच्च सूत्रों का कहना है कि यह दौरा पूरी तरह से शैक्षणिक कार्यक्रम तक सीमित रखा गया है। राहुल गांधी का कोई राजनीतिक रोड शो, जनसभा या पार्टी बैठक का कार्यक्रम तय नहीं किया गया है।

क्या ये राजनीतिक संदेश है?

इसके बावजूद, चुनावी साल में राहुल गांधी की तमिलनाडु यात्रा को महज एक औपचारिक दौरा मानने से राजनीतिक विश्लेषक बच रहे हैं। उनका मानना है कि भले ही कार्यक्रम स्कूल तक सीमित हो, लेकिन राहुल गांधी की मौजूदगी राजनीतिक संदेश जरूर देगी। खासतौर पर ऊटी और आसपास के इलाकों में इस दौरे को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

क्या राहुल गांधी का यह दौरा सिर्फ एक स्कूल कार्यक्रम तक सीमित?

तमिलनाडु में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं और ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व की हर गतिविधि को रणनीतिक नजरिए से देखा जा रहा है। अब सभी की निगाहें मंगलवार पर टिकी हैं कि राहुल गांधी का यह दौरा सिर्फ एक स्कूल कार्यक्रम तक सीमित रहता है या इसके सियासी मायने आने वाले दिनों में और गहरे नजर आते हैं।

ये भी पढ़ें: PSLV-C62 Mission Launch: ISRO को साल की पहली लॉन्चिंग में झटका, इसरो का मिशन हुआ फेल! PSLV-C62 मिशन क्यों भटका?

Shagun Chaurasia

Recent Posts

अरुणाचल प्रदेश में भीषण आग से तबाही, 20 घर जलकर खाक; दो लोगों की मौत

Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले के पारसी पारलो कस्बे में भीषण आग…

20 minutes ago

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, BJP का ‘व्हाइटवॉश’ आरोप, कांग्रेस ने किया बचाव; AAP-अकाली दल ने भी उठाए सवाल

Sonia Gandhi Memoir Political Reactions: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'Belonging:…

37 minutes ago

दलदली इलाके से घुसे आतंकी, AK-47 और AP गोलियों से हमला… कुलगाम अटैक की जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें

Kulgam CRPF Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा नाके पर हुए आतंकी हमले…

2 hours ago

शेख हसीना की वापसी से पहले बांग्लादेश में हिंसा तेज, बम धमाकों और आगजनी से मचा हड़कंप

Bangladesh Violence Sheikh Hasina Return: बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा और राजनीतिक तनाव बढ़…

2 hours ago

कुलगाम CRPF हमले का मास्टरमाइंड लतीफ बट: 15 लाख का इनामी और टारगेटेड किलिंग का मुख्य आरोपी, जानें पूरा काला चिट्ठा

Mohammad Latif Butt Lashkar Commander: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा पोस्ट पर हुए हमले…

3 hours ago

जम्मू-कश्मीर में 2 SPO जवानों की हत्या, जंगल में गोलियों से छलनी मिले शव; आतंकियों की तलाश तेज

Kishtwar: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में लापता हुए दो विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) के गोलियों…

3 hours ago