Others

RSS से जुड़े मानहानि केस में भिवंडी कोर्ट से राहुल गांधी को मिली जमानत, मुंबई में बीजेपी ने दिखाए काले झंडे

RSS defamation case: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को आरएसएस से जुड़े एक मानहानि के मामले में ठाणे जिले के भिवंडी कोर्ट में पेश हुए जहां से उन्हें जमानत मिल गई है। राहुल गांधी के वकील नारायण अय्यर ने बताया कि मामले में नए जमानतदार हर्षवर्धन सकपाल होंगे। उन्होंने कहा इस केस की जो सच्चाई है वो पूरे देश और विश्व को जाएगा और उन्हें पूरे न्यायिक व्यवस्था पर भरोसा है। इससे पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एआई समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन पर मुंबई में काले झंडे दिखाए। बता दें कि मानहानि मामला 2014 का है जब लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान सोनाले में राहुल गांधी ने संघ को लेकर बयान दिया था। इस संबंध में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी राजेश कुंटे ने शिकायत दर्ज कराई थी।

राहुल को मिला था कोर्ट में पेश रहने का निर्देश

राहुल गांधी के वकील नारायण अय्यर ने बताया, "गांधी से नई जमानत देने को कहा गया है, क्योंकि (कांग्रेस नेता) शिवराज पाटिल चाकुरकर, जो उनके मौजूदा जमानतदार थे, की 12 दिसंबर को मौत हो गई थी।" जब राहुल गांधी को इस मामले में जमानत मिली थी, तो पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल उनकी जमानत के लिए खड़े हुए थे। वकील ने कहा कि जज ने खास तौर पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को नई जमानत से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए खुद कोर्ट में मौजूद रहने का निर्देश दिया था।

ये भी पढ़ें: अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी ने सुल्तानपुर कोर्ट में दर्ज कराया बयान, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

Anamika Anand

Recent Posts

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

23 minutes ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

1 hour ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

3 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

3 hours ago