राजनीति

राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को “गद्दार” बोला, संसद परिसर में नेता प्रतिपक्ष और केंद्रीय मंत्री के बीच तीखी बहस

Rahul Gandhi jabs Ravneet Bittu : बुधवार को संसद परिसर में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी बहस हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में राहुल गांधी ने बिट्टू पर तीखा हमला करते हुए उन्हें "गद्दार" कहा, जिससे बीजेपी नेता ने तुरंत पलटवार किया। कड़ा जवाब देते हुए रवनीत बिट्टू ने कहा कि उनका "देश के दुश्मनों" से कोई लेना-देना नहीं है।

विरोध कर रहे सांसदों के पास से गुजरे थे केंद्रीय मंत्री बिट्टू

 केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू मकर द्वार पर विरोध कर रहे कांग्रेस सांसदों के पास से गुज़रे तो लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा "देखो, एक गद्दार यहीं से गुज़र रहा है। इसका चेहरा देखो..."। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिट्टू से हाथ मिलाने की पेशकश करते हुए कहा, "नमस्ते भाई, मेरे गद्दार दोस्त। चिंता मत करो, तुम वापस (कांग्रेस में) आ जाओगे। बता दें कि बिट्टू पहले कांग्रेस में थे।

'गद्दार' वाले कमेंट पर केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने दी प्रतिक्रिया

केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने राहुल गांधी को "देश के दुश्मन..." कहकर संबोधित किया। कांग्रेस नेता पर पलटवार करते हुए बिट्टू ने उनसे हाथ मिलाने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वह उन लोगों से कोई संबंध नहीं रखते जिन्हें वह देश का दुश्मन मानते हैं। इसके बाद दोनों नेताओं को एक-दूसरे से गरमागरम बहस करते देखा गया, फिर वे आगे बढ़ गए।

ये भी पढ़ें: Parliament Budget Session: भारत-यूएस व्यापार समझौते पर हंगामा, पीयूष गोयल बोले किसानों और डेयरी उद्योग की सुरक्षा

Anamika Anand

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

12 minutes ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

42 minutes ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

2 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

3 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

3 hours ago