Indore: इंदौर में 19 सितंबर को प्रस्तावित राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर अनुमति का मुद्दा गरमा गया है। नेहरू स्टेडियम में आयोजन की मंजूरी नहीं मिलने के बाद कांग्रेस ने प्रशासन के सामने तीन वैकल्पिक मैदानों का प्रस्ताव रखा है।
इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर शिवम वर्मा से मिला। कांग्रेस ने रीजनल पार्क के सामने IDA का मैदान, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय परिसर का ग्राउंड और सरकारी आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज के पास स्थित मैदान में से किसी एक को कार्यक्रम के लिए आवंटित करने की मांग की। कांग्रेस का आरोप है कि प्रशासन सत्ताधारी दल के दबाव में काम कर रहा है और राहुल गांधी के डर से नेहरू स्टेडियम की अनुमति नहीं दी गई। चौकसे ने कहा कि तीनों में से जिस मैदान की मंजूरी मिलेगी, वहीं कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कांग्रेस ने प्रशासन से छात्रों और लोकतांत्रिक आयोजनों के प्रति सकारात्मक रुख अपनाने की अपील की है। इससे पहले प्रयागराज और पुणे में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम हो चुके हैं, जहां राहुल गांधी ने छात्रों से छात्रावास, शिक्षा और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं पर बातचीत की थी। अब इंदौर में होने वाले कार्यक्रम को लेकर प्रशासन के फैसले पर नजर है।
ये भी पढ़े: लखनऊ के चारबाग में 3,000 kg पान मसाला पकड़ा, नेपाल भेजने की थी तैयारी! टैक्स चोरी का भी शक
Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली है। भारत में…
Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…
jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…
IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…
India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…