Rahul Gandhi will be the next Prime Minister of the country Tejashwi Yadav big claim voter adhikar yatra
voter adhikar yatra : बिहार में चल रही राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा मंगलवार को नवादा पहुंची, जहां उन्होंने बड़ी संख्या में जुटे जनसमूह को संबोधित किया. इस दौरान आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी राहुल गांधी के साथ रहे और उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन के समर्थन में बड़ा बयान दिया.
तेजस्वी यादव ने कहा कि आप लोग आने वाले लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनाएं और जल्द ही राहुल गांधी को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में चुनाव आयोग के कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी ने विशेष रूप से राज्य में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर चुनाव आयोग को निशाने पर लिया.
तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि बीजेपी लोगों से वोट का अधिकार छीनने की कोशिश कर रही है. चुनाव आयोग और बीजेपी के लोग सोचते हैं कि बिहार के लोगों को धोखा दे देंगे,लेकिन हम बिहारी हैं,बिहारी एक बिहारी सब पर भारी है. तेजस्वी ने कहा चूना तो हम खैनी में रगड़कर फेंक देते हैं.
ये भी पढ़ें :अब सफर के दौरान अधिक सामान लेने जाने पर रेलवे वसूलेगा चार्ज, जानें क्या है नया नियम
उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी तंज कसते हुए कहा कि वह अचेत अवस्था में हैं और अब वक्त आ गया है कि बिहार की 20 साल पुरानी खटारा सरकार को उखाड़ फेंका जाए. तेजस्वी ने यह भी कहा कि हम लोग नए जमाने के लोग हैं, बिहार सबसे युवा प्रदेश है, लेकिन यह सरकार हमारे नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है.
तेजस्वी यादव के इस बयान से यह साफ हो गया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में INDIA गठबंधन की ओर से राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जा सकता है. हालांकि इस मुद्दे पर अभी किसी भी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है,क्योंकि चुनाव में अभी काफी समय है और विपक्ष की एकजुटता बनाए रखना भी जरूरी है.
INDIA गठबंधन में नेतृत्व को लेकर असमंजस रहा है,खासकर जब तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने मल्लिकार्जुन खड़गे को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनने का समर्थन किया था. ऐसे में आगामी चुनावों में गठबंधन के भीतर नेतृत्व को लेकर और भी चर्चाएं सामने आ सकती हैं.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…