India Full Squad BCCI announced the Indian squad for Asia Cup
India Asia Cup 2025 Full Squad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी। इस बार टी20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले एशिया कप के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है, जबकि शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है।
चयन समिति के प्रमुख अजीत अगरकर और BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने इस चयन को अंतिम रूप दिया। इस बार टीम में कई नई और युवा faces की एंट्री भी हुई है, जिसमें तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा जैसे बल्लेबाजों को टॉप ऑर्डर में खेलने का मौका मिलेगा। अभिषेक शर्मा ओपनिंग करेंगे, जबकि सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा क्रमशः तीसरे और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।
इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद सिराज को एशिया कप के लिए आराम दिया गया है। सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 23 विकेट लेकर जबरदस्त गेंदबाजी की थी, लेकिन इस बार वह एशिया कप स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं।
संजू सैमसन और जितेश शर्मा को विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में टीम में जगह मिली है। सैमसन को ओपनिंग में अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करते हुए देखा जा सकता है। वहीं जितेश शर्मा सैमसन के बैकअप के तौर पर टीम में शामिल किए गए हैं। भारतीय टीम में तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह के कंधों पर होगी। साथ ही अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को भी टीम में मौका मिला है। प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज जैसे तेज गेंदबाजों को इस बार सेलेक्शन में जगह नहीं मिली।
ऑलराउंडर्स के तौर पर हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे और अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया है। हार्दिक और शिवम बैटिंग ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे, जबकि अक्षर पटेल एक मजबूत गेंदबाजी विकल्प के तौर पर मौजूद रहेंगे।
एशिया कप 2025 का आयोजन 9 से 28 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होगा, जहां दुबई और अबू धाबी में मैच खेले जाएंगे। भारत को ग्रुप-ए में पाकिस्तान, ओमान और यूएई के साथ रखा गया है। भारतीय टीम अपना पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ दुबई में खेलेगी, जबकि अगला मुकाबला 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होगा। भारत अपना आखिरी ग्रुप मैच 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ अबू धाबी में खेलेगा।
ये भी पढ़ें:एशिया कप 2025 के लिए आज होगा टीम इंडिया का ऐलान, इन युवा खिलाड़ियों को मिल सकता है बड़ा मौका
ग्रुप चरण में टॉप-2 टीमें सुपर-4 स्टेज में पहुंचेंगी, और अंत में सुपर-4 स्टेज की टॉप-2 टीमें फाइनल मुकाबला खेलेंगी।
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…