उत्तर प्रदेश

यूपी में एनकाउंटर का खौफ : डर से थर्राये इनामी बदमाश ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर

Encounter in UP : यूपी के कौशाम्बी जिले में पुलिस दबाव और एनकाउंटर के खौफ से फरार चल रहा 50 हजार का इनामी बदमाश मोनू पांडेय आखिरकार सरेंडर कर गया। मंगलवार को उसने सैकड़ों लोगों के साथ सराय अकिल थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया।

50 हजार का इनामी था मोनू पांडेय

बीते दिनों सराय अकिल थाना क्षेत्र के कुंडरावी कोटिया गांव के पास हुए गोलीकांड मामले में मोनू पांडेय का नाम सामने आया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी राजेश कुमार ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। लगातार दबिश और कड़ी घेराबंदी से घबराकर आरोपी ने थाने जाकर आत्मसमर्पण करना ही बेहतर समझा।

परिजनों ने थाने पहुंचाया

आरोपी के भाई सोनू पांडेय ने बताया, *“हम खुद अपने भाई को लेकर थाने आए हैं और सरेंडर कराया है। हम चाहते हैं कि पुलिस उसे सुरक्षित न्यायालय और फिर जेल तक पहुंचाए, ताकि जांच के दौरान सच सामने आ सके।”*

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। प्रेस रिलीज़ में बताया गया कि जमीन विवाद और राजनीतिक रंजिश के चलते कोटिया मजरा कुण्ठारी गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान मारपीट और धमकी की घटना हुई, जिसमें राजेश पाल नामक व्यक्ति घायल हो गया था। इस मामले में थाना सराय अकिल पर मुकदमा संख्या 196/26 धारा 115(2)/352/351(2)/191(2)/191(3)/109/285 बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। घटना में शामिल दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

ये भी पढ़े : गाजियाबाद में आवारा कुत्तों के आतंक से राहत, 2.43 करोड़ की लागत से बनेगा तीसरा एबीसी सेंटर

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

7 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

16 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण

Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…

18 minutes ago

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

33 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

41 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

49 minutes ago