देश

रेलवे का खास ऑफर; Round trip ticket पर जबरदस्त discount, जानें पूरी जानकारी

Railway Round trip ticket : भारतीय रेलवे ने एक खास ऑफर की शुरुआत की है। इस नई स्कीम के तहत 15 अगस्त से राउंड ट्रिप टिकट पर यात्रियों को रिटर्न टिकट पर 20% तक का डिस्काउंट मिलने वाला है। हालांकि यह सुविधा सिर्फ 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक जाने और फिर 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच वापसी आने वाली ट्रैन टिकट पर ही लागू होगा।

बताते चले कि छूट सिर्फ बेस किराये पर दी जाएगी और इस ऑफर के तहत आने और जाने दोनों साइड की टिकट कन्फर्म होना जरूरी है। रेलवे का कहना है कि यह स्कीम खास त्योहारों में बढ़ती भीड़ को अच्छे से मैनेज करने और ट्रैन की कैपेसिटी का बेहतर इस्तेमाल करने के लिए शुरू की गई है।

किस-किसको मिलेगा फायदा?

डिस्काउंट सिर्फ उन्हीं यात्रियों को मिलेगी, जो आने-जाने दोनों टिकट एक साथ बुक करेंगे। साथ ही दोनों यात्राओं के लिए पैसेंजर का नाम और डिटेल भी एक जैसी होनी जरूरी है। इसके अलावा टिकट बुकिंग भी आपको उसी क्लास और एक ही ट्रेन जोड़ी में करनी होगी। अगर आप इस ऑफर को अप्लाई करते हैं तो आपको बुक किए गए टिकट का रिफंड नहीं मिलेगा।

मोबाइल ऐप से कैसे करें बुकिंग?

  • इसके लिए सबसे पहले IRCTC Rail Connect App ओपन करें।
  • अब ‘Train Booking’ में जाकर Festival Round Trip वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
  • यहां अब अपनी यात्रा की डिटेल डालें और ट्रेन सेलेक्ट करें।
  • इतना करने के बाद पेमेंट पूरा करने पर कंफर्मेशन पेज ओपन हो जाएगा।
  • इसके बाद वहीं से Return Journey का टिकट भी बुक करने का ऑप्शन मिल जाएगा।

ये भी पढ़े : कम कीमत में लंबी वैलिडिटी! जियो का 448 रुपये वाला रिचार्ज प्लान ग्राहकों को दे रहा है खास फायदे

Kajal Sharma

Recent Posts

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

6 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

13 minutes ago

अब सुअर की किडनी से होगा इंसानों का ट्रांसप्लांट? दिल्ली के अस्पताल ने शुरू किया नया विभाग

Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…

30 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जम्मू से पटना तक कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…

32 minutes ago

ब्रजेश पाठक की डॉक्टरों से अपील, हिंदी-देवनागरी में लिखें दवा-जांच के नाम; मातृभाषा में संवाद पर जोर

Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…

51 minutes ago

UP Trade Show का आगाज, अमित शाह बोले- योगी सरकार ने यूपी में बदला माहौल, बढ़ा निवेश

UP Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का…

1 hour ago