देश

रेलवे की बड़ी राहत: अब 10 घंटे पहले पता चलेगा वेटिंग और RAC टिकट का स्टेटस, जाने क्या है नए बदलाव

Railway Reservation Chart Timing Change: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने पहली बार रिजर्वेशन चार्ट तैयार करने के समय में बड़ा बदलाव किया है। अब यात्रियों को ट्रेन टिकट का स्टेटस ट्रेन के प्रस्थान से 10 घंटे पहले ही पता चल जाएगा। इससे वेटिंग लिस्ट और RAC यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने या न मिलने की जानकारी पहले ही मिल सकेगी, जिससे यात्रा की योजना आसानी से बनाई जा सकेगी।

चार्ट टाइम टेबल

रेल मंत्रालय ने कहा है कि सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलने वाली ट्रेनों का पहला चार्ट पिछली रात 8 बजे तक तैयार होगा। वहीं, दोपहर 2.01 बजे से रात 11.59 बजे और रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक रवाना होने वाली ट्रेनों का चार्ट ट्रेन प्रस्थान से 10 घंटे पहले तैयार किया जाएगा। पहले यह चार्ट केवल ट्रेन प्रस्थान के 4 घंटे पहले तैयार होता था। इस कारण दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को आखिरी समय में ही अपने टिकट की स्थिति पता चलती थी, जिससे समय और पैसे की बर्बादी होती थी और यात्रा तनावपूर्ण बन जाती थी।

नई प्रक्रिया के लागू करने के निर्देश जारी

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस बदलाव का उद्देश्य यात्रियों को यात्रा की सुविधा और सुरक्षा प्रदान करना है। अब लोग अपने टिकट की पुष्टि पहले जान पाएंगे और यात्रा की योजना बेहतर ढंग से बना पाएंगे। सभी जोनल रेलवे डिवीजनों को इस नई प्रक्रिया के लागू करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यात्रियों ने लंबे समय से चार्ट के देर से बनने पर शिकायत की थी। अब यह बदलाव दूरदराज के यात्रियों की सुविधा बढ़ाएगा और स्टेशन पर आखिरी समय की उलझनों को भी कम करेगा। रेलवे का यह कदम यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होने वाला है।

ये भी पढ़े: ‘पहले ही दिन हार गए थे?’ ऑपरेशन सिंदूर पर पृथ्वीराज चव्हाण का बयान बना सियासी तूफान

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

4 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago